लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आरती चौक के पास बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 30 साल की महिला का बोरे में भरा हुआ शव बरामद किया गया है. मृतका की पहचान लखनऊ की रहने वाली रेशमा के रूप में हुई है, जिसकी हत्या का आरोप ससुराल वालों पर हैं और आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रेशमा की गला घोंटकर हत्या की गई थी. आरोपी उसके शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे थे और शव फेंकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी गतिविधियों पर शक जताया और उनसे पूछताछ की, लेकिन आरोपियों ने पहले बोरे में सड़े आम और फिर मरे हुए कुत्ते होने की बात कही.
स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी मौके से भागने में नाकाम रहे और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए. पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब बोरा खोला गया तो उसमें रेशमा का शव पाया गया, जिसकी नाक से खून बह रहा था.
पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए लोगों में रेशमा के ससुर कृष्ण, सास दुलारी और एक रिश्तेदार अजय शामिल हैं.
एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि रेशमा और उसके ससुरालवालों के बीच अकसर बाहर जाने को लेकर विवाद होता था. एक दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 3(5) (सामूहिक आपराधिक मंशा) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




