रायपुर। बस्तर को ओडिशा, वेस्ट बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है। 11 जुलाई से 14 जुलाई 3 दिनों तक ये ट्रेनें अब जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएगी। सभी ट्रेन ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। रेलवे अब इन 3 दिनों के लिए किरंदुल से जयपुर तक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ताकि यात्री जयपुर तक सफर तय कर सकें। दरअसल, करीब हफ्ते भर पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच लैंड स्लाइड हुआ था। मार्ग तो क्लियर कर दिया गया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जगह अब भी काम जारी है।
लैंड स्लाइड के बाद काम जारी होने से हिराखंड, समलेश्वरी, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ईको रेलवे जयपुर से किरंदुल के बीच 11 जुलाई से 14 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 08501 जयपुर-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक जयपुर से 14.50 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन उसी दिन 20.45 बजे किरंदुल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08502 किरंदुल-जयपुर पैसेंजर स्पेशल 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी जो 11.40 बजे जयपुर पहुंचेगी।
दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल – विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
दिनांक 11.07.2025 से 14.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर 11.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
ट्रेन संख्या 18005 11.07.2025 से 13.07.2025 तक हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 13.07.2025 से 15.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 18107 11.07.2025 से 13.07.2025 तक राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर – भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक कोरापुट से रवाना होगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




