कोरबा। जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर से प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला की अधजली लाश को शव वाहन या एंबुलेंस की बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला की अधजली लाश संदिग्ध हालात में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो मृतका का नाम गीता श्री विश्वास बताया गया। पुलिस ने मौके पर पूरी वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर मामले में भी शव वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई।
पुलिस ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से शव वाहन की मांग की, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिली। आखिरकार विवश होकर पुलिस को नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में ही शव को रखकर अस्पताल भेजना पड़ा।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




