Raigarh. रायगढ़। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06 जुलाई 2025 को छाल पुलिस द्वारा ग्राम कुड़ेकेला में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 29 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई है। पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुड़ेकेला मेन रोड किनारे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखी गई है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी।
जहां आरोपी शिव कुमार राठिया पिता रामसाय राठिया उम्र 37 वर्ष, निवासी कुड़ेकेला नादरपखना थाना छाल के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 2500 रुपये है, बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बासाझार रोड किनारे शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अनुराग राठिया पिता लोमेश राठिया उम्र 19 वर्ष, निवासी कुड़ेकेला माझापारा से 4 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय, आरक्षक गोविन्द राम बनर्जी, हरेन्द्रपाल जगत और महिला आरक्षक अमरेसिंया टोप्पो सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




