कोरबा. छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. कोरबा जिले के तमाम वाटरफॉल इन दिनों शबाब पर नजर आ रहे हैं. प्रसिद्ध पर्यटनस्थल देवप्रहरी घूमने पहुंचे 5 लोग अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए. राहत की बात रही कि इसकी सूचना मिलते ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
जानकारी के मुताबिक, कोरबा के 2 युवक और 3 युवतियां देवप्रहरी घूमने आए थे. इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और सभी जान खतरे में पड़ गई. पुलिस और प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया.
रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज जलधारा के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




