Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    देश

    8 लोगों की मौत: दर्दनाक बस हादसा, सीएम ने जताया दुख

    8 people died: Tragic bus accident, CM expressed grief
    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    8 लोगों की मौत: दर्दनाक बस हादसा, सीएम ने जताया दुख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा के गांव सगरा के पास एक निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है।
    मान ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी एक मिनी बस और कार की आपसी टक्कर हुई है। इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु की खबर मिली है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के निर्देश दिए और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
    बता दें, दसूहा-हाजीपुर रोड पर कार से टक्कर के बाद बस पलट गई। बस में लगभग 40 सवारियां थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सगरा अड्डा के पास कार से टक्कर हुई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद वहां हाहाकार मच गया। स्थानीय लोग जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने मृतकों के शवों को कब्जे में ले घायलों को अस्पताल रवाना किया। बस के अंदर कई लोग फंसे थे। जैसे-तैसे करके उन लोगों को बाहर निकाला गया।
    घटनास्थल से आई तस्वीरों में बस बीच सड़क पर पलटी दिखी। बाद में जेसीबी मशीन के जरिए बस को सीधा किया गया। हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत की जानकारी है, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों को घायल अवस्था में दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।
    दसूहा सरकारी अस्पताल के एसएमओ मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह हादसा होने के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया था। घायलों में से 3 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई, जिसमें एक बच्चा शामिल है। इस हादसे में अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायRaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मानRaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनछत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिलछत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
    8 people died CM expressed grief national news News knock india punjab news Tragic bus accident
    Knock India

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.