पेंड्रा। खैरा-चपोरा पुल के ऊपर पानी बहने के बावजूद एक बोलेरो वाहन चालक ने पुल पार करने की कोशिश की और बीच पुल में ही फँस गया। लगातार हो रही बारिश ने बिलासपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तक जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों को प्रभावित कर दिया है।
अरपा नदी और इसके सभी सहायक नाले उफान पर हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर से पेंड्रा जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला वैकल्पिक मार्ग पीपरखूँटी, मरही माता होते हुए खोगसरा भी अरपा नदी के तेज बहाव में डूब गया है।
लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बंद पुलों से गाड़ियाँ निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद इस तरह की हरकतें न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि राहत कार्यों में जुटे लोगों के लिए भी खतरा बन रही हैं। प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने, जान जोखिम में न डालने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




