Category: छत्तीसगढ़

  • बलौदाबाजार में शहीद के पार्थिव शरीर को कलेक्टर-एसपी के साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया कंधा

    बलौदाबाजार में शहीद के पार्थिव शरीर को कलेक्टर-एसपी के साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया कंधा

    बलौदाबाजार

    नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए नरेश कुमार ध्रुव का उनके गृह ग्राम गुर्रा में लोगों ने डबडबाई आंखों के साथ अंतिम विदाई दी. इसके पहले बलौदाबाजार में शहीद के पार्थिव शरीर को कलेक्टर-एसपी के साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कंधा दिया. इस दौरान शहीद नरेश ध्रुव को नमन करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि उनकी कुर्बानी को देश याद रखेगा.

    इसके पहले बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए प्रधान आरक्षक नरेश कुमार ध्रुव का पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार लाया गया. सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए शहीद का पार्थिव शरीर चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचा. हेलीकॉप्टर से उतारते ही शहीद के पार्थिव शरीर को राजस्व मंत्री टकराम वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने कंधा देते हुए श्रद्धांजलि सभा तक लाए.

    आसमान में गूंजते ‘शहीद नरेश ध्रुव अमर रहे’ नारे के बीच शहीद के माता-पिता, पत्नी-बच्चे और परिजनों के साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, भाटापारा विधायक इंद्र साव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके बाद पुलिस बल ने शोक शस्त्र कर अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    शहीद के पिता महेश ध्रुव ने भरे गले से कहा कि देश व अपने छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए उनका बेटा शहीद हुआ है, यह गौरव की बात है. सबसे मार्मिक पल तब आया जब शहीद की बेटी विभूति ध्रुव ने अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए कहा कि वह बड़ी होकर अपने पिता से भी ऊंचे पद पर पहुंचकर देश की सेवा करेगी. उसके पापा चाहते थे कि उससे भी बड़ा आफिसर बने तो वह उसे पूरा करेगी. उसकी इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं.

    मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारे जिले के नरेश कुमार ध्रुव नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं. हम सब जिलावासी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनका यह समर्पण व्यर्थ नहीं जाएगा. हमारा जो वीर भाई है, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा करते हुए शहीद हो गया. छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए संकल्पित है. कुछ दिन बाद यहां से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा.

    पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से जिला मुख्यालय लाया गया, यहां उनको श्रद्धांजलि दी गई. उनके गृह ग्राम गुर्रा में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. प्रशासन ने इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली है.

    गृह ग्राम के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर
    श्रद्धांजलि सभा के बाद पुलिस पायलटिंग वाहन के जरिए शहीद के पार्थिव शरीर को भाटापारा ब्लॉक स्थित उनके गृह ग्राम गुर्रा के लिए रवाना किया गया. वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे. पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, लेकिन शहीद की शौर्यगाथा ने हर किसी के हृदय में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया है.

  • रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, इराक भागने की फिराक में थे आरोपी

    रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, इराक भागने की फिराक में थे आरोपी

    रायपुर
    रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एटीएस टीम द्वारा की गई, जो सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर अवैध प्रवासी गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने बांग्लादेश से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर रायपुर में बसने का प्रयास किया था। इन दोनों के पास भारतीय पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज थे, जिनकी सत्यता को लेकर संदेह था। जांच के बाद पता चला कि ये दस्तावेज पूरी तरह से नकली थे।

    पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उनकी रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और आगे भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    तीन संदिग्ध आरोपी हैं सगे भाई
    तीनों संदिग्ध बांग्लाभाषी सगे भाई हैं। टिकरापारा रायपुर में मिश्रा बाड़ा निवासी इन तीनों व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। इनकी 26 जनवरी 2025 बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई। एटीएस छत्तीसगढ़ रायपुर ने एटीएस मुंबई नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से पकड़ लिया। इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे तीनों जियारत के बहाने बगदाद जाकर छिपकर रुकने वाले थे। वह वापस भारत नहीं आने वाले थे।

    संदिग्ध बांग्लादेशी के नाम
    मोहम्मद इस्माईल पिता शेख शमसुद्दीन 27 वर्ष, मूलनिवासी नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश, वर्तमान पता मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर
    शेख अकबर पिता शेख शमसुद्दीन 23 वर्ष मूलनिवासी नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश, वर्तमान पता मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर
    शेख साजन पिता शेख शमसुद्दीन 22 वर्ष मूलनिवासी नाभरन, जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश, वर्तमान पता मिश्रा बाड़ा, ताजनगर टिकरापारा, रायपुर

     

  • मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

    मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि बस्तर अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व को इस सफलता की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी नीति और प्रभावी रणनीति के कारण सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है और हम लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा आज मुठभेड़ में  31 नक्सलियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता करार दिया और वीर जवानों की बहादुरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जिस प्रकार इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह उनकी असाधारण वीरता और रणनीतिक दक्षता को दर्शाता है। उन्होंने इस मुठभेड़ में दो वीर जवानों की शहादत और दो अन्य जवानों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है। नक्सलवाद की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और अब प्रदेश में केवल विकास, शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होगा। हम 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कर देंगे। यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और प्रदेश के हर नागरिक से किया गया वादा है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों की सफलता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से अब बस्तर में सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की दस्तक सुनाई दे रही है।

  • मतदाताओं को बूथ तक लाने का शिव डहरिया ने प्रत्याशियों को बताया गुरु मंत्र

    मतदाताओं को बूथ तक लाने का शिव डहरिया ने प्रत्याशियों को बताया गुरु मंत्र

    रायपुर

    नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस रायपुर नगर निगम में अपने सारे समीकरण सही करने में जुटी है. इस कड़ी में रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी शिव डहरिया ने बैठक लेकर निगम क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों में जोश भरा. इसके साथ ही कांग्रेस मतदाताओं को बूथ तक लाने का गुरु मंत्र बताया.

    कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे के अलावा निवृत्तमान निगम सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के साथ पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही प्रत्याशियों को मतदान प्रक्रिया की पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई.

    कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि कांग्रेस में पूरा जोश है. भाजपा के समय में नगरीय निकायों की स्थिति बत से बत्तर हुई है. शहर में भाजपा की सरकार में कोई काम नहीं हुआ है. इनके समय में तीन महीने में हड़ताल शुरू हो गया था, इससे जनता में भारी नाराज है, जिसका फायदा हमारे पार्षद और महापौर प्रत्याशी को मिलेगा.

    भाजपा की ओर से रायपुर नगर निगम के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने को लेकर शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा की सरकार की घोषणा खाली घोषणा है. किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने, महिलाओं को सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब तक दिया नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही विकास किया है, और इस बार भी कांग्रेस ही विकास करेगी.

    चुनाव में शराब बेचने के आरोप पर शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा ये सभी काम कर रही है. भाजपा के लोग शराब बेचने का काम करते हैं. वहीं बृजमोहन अग्रवाल जैसे बड़े लोगों धमकाने का काम कर रहे हैं. आने वाले चुनाव में कांग्रेस को लाभ होगा. वहीं महाकुंभ जाने के न्योता को ठुकराने के बयान पर डहरिया ने कहा कि कुंभ में जाने की किसी को मनाही नहीं है. भाजपा हमेशा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है. ये संविधान को नहीं मानते हैं, और संविधान के विरुद्ध काम करते हैं.

  • रायपुर में दो लोगों से शेयर में निवेश के नाम पर 40 लाख का फ्रॉड

    रायपुर में दो लोगों से शेयर में निवेश के नाम पर 40 लाख का फ्रॉड

    रायपुर

    एक बुजुर्ग इंद्र मोहन सिंघल के साथ साइबर ठगों ने शेयर में निवेश करने के नाम पर साढ़े 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. ठगों ने उनसे इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज भेज कर संपर्क किया. शेयर कारोबार की ट्रेनिंग देने के नाम पर उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग सदस्य थे और ग्रुप एडमिन भी थे. ग्रुप में शेयर को लेकर जानकारी दी जाती थी.

    उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप के जरिए निवेश करने पर काफी फायदा होगा. बुजुर्ग ठगों के झांसे में आ गए और धीरे-धीरे करके साढ़े 31 लाख रुपए ठगों के बताए एकाउंट में भेजकर फर्जी कंपनियों में निवेश किया. हालांकि उन्हें निवेश की रकम वॉट्सएप ग्रुप में ठगों द्वारा दी गई आईडी में दिखती रही. लेकिन जब उन्होंने रकम को वापस लेने का प्रयास किया तब धोखाधड़ी का पता चला. इसी तरह की एक शिकायत खम्हारडीह थाने में कचना निवासी महावीर तावणिया ने भी की है. साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर उनसे 6 लाख 90 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. मोवा पंडरी और खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है.

     

  • प्लास्टिक हटाओ ,देश बचाओ

    रायपुर

    पात्रा इंडिया लिमिटेड ने "नो प्लास्टिक रैली" के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया और जनता को 750 स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें और जूट बैग वितरित किए गए, ताकि प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक बैग के उपयोग से बचा जा सके। यह कार्यक्रम मरीन ड्राइव पर पट्रा इंडिया कॉरपोरेशन की एमडी लक्ष्मी मुकावली,Sr प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा सीएसआर टीम के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा, ललित, एवन साहू और कंपनी के अन्य टीम सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

  • निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रहे हाथ पकड़ा

    निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रहे हाथ पकड़ा

    बिलासपुर

    नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले प्रत्याशी पैसे बांटकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं. ऐसे ही एक मामले में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ा. इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो प्रत्याशी ने नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंक दिया.

    मामला बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 कालिका नगर का है, जहां से भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा आज सुबह मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए अपने पास लिफाफे रखे हुए थे. इसकी जानकारी होने पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र भावे ने मौके पर जाकर श्याम वर्मा को रोका. जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया गया तो श्याम वर्मा ने पैसों से भरे लिफाफे को नाली में फेंक दिया.

    घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र भावे पहले समझाते हैं कि मना करने के बाद भी चुनाव में गड़बड़ कर रहे हो. इस दौरान अन्य व्यक्ति कहता है लगाऊं फोन, श्याम वर्मा कहता है, किसे लगना है. जवाब आता है चुनाव आयोग को फोन लगता हूं ना. जिसके बाद श्याम वर्मा पलटकर जेब में रखे लिफाफे को नाले में फेंक देता है. निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक नाले में कूदकर फेंके गए लिफाफों को बाहर निकलते हैं. लिफाफों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें से 200 रुपए के नोट मिले.

  • 27 फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    27 फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    रायपुर

    पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी पढ़ने वाली है. वो इसलिए क्योंकि 27 फरवरी तक रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे ने कुल 19 दिनों के लिए ट्रेनों को रद्द किया है.

    रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी. भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है. इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिनों तक रेल सेवा बाधित रहेगी.

    इस दौरान किरंदुल जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58501-58501) और किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18513-18514) का परिचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा. 19 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी जबकि मालगाड़ियों का परिचालन पहले की तरह ही होगा. बता दें कि किरंदुल से ओड़िशा के जैपुर स्टेशन के बीच 219 किलोमीटर और दंतेवाड़ा जिले में कमलूर से बचेली के बीच लगभग 20 किलोमीटर रेललाइन में दोहरीकरण का काम बाकी है. इस सेक्शन में बचेली से किरंदुल के बीच 9.48 किलोमीटर की दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का बचेली-किरंदुल के बीच नई लाइन की जांच के लिए 27 फरवरी को प्रवास प्रस्तावित है.

    इसके पहले इन दोनों स्टेशनों के बीच नान इंटरलाकिंग का काम पूरा किया जाएगा. बता दें कि किरंदुल से जैपुर के बीच दंतेवाड़ा-किरंदुल 42 किलोमीटर का रेलखंड अति नक्सल प्रभावित माना गया है. इसे छोड़कर अन्य क्षेत्रों में दोहरी लाइन बिछाने का काम तीन साल पहले ही पूरा कर लिया गया था.

  • नगरीय निकाय चुनाव में कल बड़ा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेकर मतदान दल हो रहे रवाना

    नगरीय निकाय चुनाव में कल बड़ा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेकर मतदान दल हो रहे रवाना

    रायपुर

    नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार 11 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण हैं, इस दिन प्रदेश के तमाम नगरीय निकायों के मतदाता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे. कल के मतदान के लिए आज मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया.

    रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को मतदान पेटियों का वितरण किया गया. प्रदेश की राजधानी में अन्य शहरों की तरह अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. रायपुर में महापौर पद के लिए एक तरफ कांग्रेस से दीप्ति प्रमोद शर्मा, तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से मीनल चौबे प्रत्याशी हैं.

    इसी तरह बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया. बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से जहां पूजा विधानी तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रमोद नायक मैदान में हैं. नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्डों में मतदान के लिए 509 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. महापौर सहित पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत निगम क्षेत्र के 506162 मतदाता तय करेंगे, जिनमें से 2,54,771 महिला और 2,51,322 पुरुष मतदाता हैं.

    अंबिकापुर नगर निगम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को चुनावी सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं, जिनके लिए शहर के 48 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 8 मतदान केंद्रों को राजनीतिक तौर पर जिला निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील घोषित किया है.

    इसी कड़ी मे महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका एवं तीन नगरपंचायत के लिए बनाए गए 6 अलग – अलग स्ट्रांग रुम से आज सुबह 7 बजे से ही मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है. जिले के 3 नगरपालिका – महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और 3 नगर पंचायत – तुमगांव, पिथौरा, बसना के लिए कुल 144 मतदान केन्द्र बनाये गए है. महासमुंद नगर पालिका में 60, बागबाहरा नगर पालिका में 21, सरायपाली नगर पालिका में 18, तुमगांव नगर पंचायत में 15, पिथौरा नगर पंचायत में 15 और बसना नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं.

    गौरतलब है कि महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल एक लाख 3 हजार 692 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 49 हजार 408, महिला मतदाता 54 हजार 271 और तृतीय लिंग के 13 मतदाता हैं. मतदाता 5 अध्यक्ष और 102 पार्षदों प्रत्याशियों के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे, इनमें से एक अध्यक्ष और तीन पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

    राजनांदगांव जिले में कल राजनांदगांव नगर निगम के अलावा डोंगरगढ़ नगर पालिका, छुरिया नगर पंचायत और डोंगरगांव नगर पंचायत, एल्बी नगर नगर पंचायत के लिये मतदान होना है. मतदान के लिए मतदान सामग्री एवं ईवीएम मशीन का कृषि उपज मंडी समिति के नव निर्मित गोदाम से वितरण किया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल को रवाना किया जा रहा है.

  • मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 15 बागी प्रत्याशियों को किया बाहर

    मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 15 बागी प्रत्याशियों को किया बाहर

    गरियाबंद

    नगर निगम चुनाव में बागी प्रत्याशी न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. ऐसे में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

    गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री की ओर से जारी आदेश में नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत कर रहे 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है.

    बता दे कि गरियाबंद पालिका में कांग्रेस के बागी नेता न केवल पार्षदों का बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी का भी समीकरण बिगाड़ रहे हैं. भाजपा ने अपने बागियों को सप्ताह भर पहले किनारा कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने कार्रवाई करने में देर लगा दी क्योंकि अब प्रचार थम चुका है. कल यानी 11 फरवरी को मतदान होना है.