Category: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

  • CG NEWS: मिनी स्टेडियम बना तारों की पाठशाला, कोरिया में बच्चों ने लिया तारों का इंटरव्यू, मिनी स्टेडियम में हुआ मेगा स्काई वॉचिंग प्रोग्राम…

    CG NEWS: मिनी स्टेडियम बना तारों की पाठशाला, कोरिया में बच्चों ने लिया तारों का इंटरव्यू, मिनी स्टेडियम में हुआ मेगा स्काई वॉचिंग प्रोग्राम…

    रायपुर: शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

     कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन

    इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों ने केवल वैज्ञानिक तथ्यों को सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से अनुभव भी किया। टेलीस्कोप की सहायता से चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं था। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ब्रह्मांडीय घटनाओं का प्रदर्शन भी बेहद आकर्षक और शिक्षाप्रद रहा।

    कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कोरिया, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी तथा ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना तथा खगोल विज्ञान जैसे विषयों में रुचि उत्पन्न करना था।

     कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी रहीं, जिनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने बच्चों की उत्सुकता और सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना और सोच को मजबूती मिलती है।

    कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक प्रतिनिधियों श्री पतित पावन कुइला, श्री विजय कुमार, सुश्री पूजा शर्मा और श्री कमल डडसेना ने ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्यों को सरल भाषा में विद्यार्थियों के समक्ष रखा। टेलीस्कोप विशेषज्ञ जीवन साहू और नीरज कुमार ने तकनीकी व्याख्यान के साथ-साथ उपकरणों की व्यवहारिक जानकारी भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति से शिक्षा जगत की सहभागिता और अधिक सशक्त हुई।

    कार्यक्रम में जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रमुख, शिक्षकगण और अभिभावकों की भी भागीदारी रही। शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने खगोल विज्ञान की इस अनोखी यात्रा का आनंद लिया।

     कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन

    इस विशेष पहल ने विद्यार्थियों को न केवल आकाशगंगा और सौरमंडल से जोड़ा, बल्कि उनके भीतर विज्ञान के प्रति एक नई ऊर्जा और जिज्ञासा का संचार भी किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ।

    कार्यक्रम का मूलमंत्र मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान को न केवल समझा गया, बल्कि उसे जिया भी गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं से अधिकतम विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी रंग लाई, जिससे विज्ञान एक जटिल विषय नहीं, बल्कि अनुभव करने योग्य जीवंत विषय बनकर सामने आया।

    इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मंच और अवसर मिले, तो वे विज्ञान की दुनिया में भी आकाश की ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।

  • CG- रेल कनेक्टिविटी का बड़ा विस्तारः पहली बार केंद्र सरकार ने रेलवे नेटवर्क में छत्तीसगढ़ को दी प्राथमिकता, कई रेल प्रोजेक्टों को मिली हरी झंडी…मुख्यमंत्री साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार…

    CG- रेल कनेक्टिविटी का बड़ा विस्तारः पहली बार केंद्र सरकार ने रेलवे नेटवर्क में छत्तीसगढ़ को दी प्राथमिकता, कई रेल प्रोजेक्टों को मिली हरी झंडी…मुख्यमंत्री साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिलने जा रहा है। मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट ने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में विकास का नया सबेरा आएगा। 8741 करोड़ रुपए के नए रेल प्रोजेक्ट में प्रदेश में 21 नए स्टेशन, 48 बड़े ब्रिज, 349 माइनर ब्रिज, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडर पास बनाए जाएंगे।

    इस नए रेल प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर चाँपा, बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिले रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएंगे। रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है।

    इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा । रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क की नई धमनी की तरह है। यह ओडिशा की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा तक रेल नेटवर्क की सुविधा प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह भारत के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है।

    इससे छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर चाँपा, बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिले जुड़ेंगे । इसके तहत 21 स्टेशन बनेंगे, 48 बड़े ब्रिज और साथ ही 349 माइनर ब्रिज, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडर पास का निर्माण होगा । स्थानीय स्तर पर निवासियों को दिक्कत ना हो इसके लिए 5 रेल फ्लाईओवर भी निर्मित किए जाएंगे।

    615 किमी लंबी रेल पटरी बिछेगी

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में 278 किलोमीटर रूट में 615 किलोमीटर लंबी पटरियां बिछाई जाएंगी। इस रूट के निर्माण के बाद 8 से ज्यादा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा । इस रेल नेटवर्क के निर्माण से करीब 22 करोड़ लीटर डीजल बचेगा और रेलवे को लगभग 2500 करोड़ रुपये के डीजल की बचत होगी ।

    रेल मंत्री ने कहा कि भगवान राम के वनवास के दौरान माता शबरी के प्रसंग से जुड़े लक्ष्मी नारायण मंदिर का भी इस रेल नेटवर्क से संपर्क स्थापित होगा । बलौदा बाजार और खरसिया जैसे सीमेंट उत्पादन के बड़े इंडस्ट्रियल हब भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे।

    2 करोड़ मानव दिवस रोजगार उत्पन्न होगा

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रेलवे अब बायपास पद्धति को अपना रही है। इसके तहत मालगाड़ी को शहर के बाहर से निकालने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं यात्री गाड़ियों को शहर के अंदर एंट्री दी जाएगी ।

    इस रेल लाइन के निर्माण के दौरान भी इस पर फोकस रहेगा । साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत कोसा सिल्क के उत्पादन वाले इलाके भी रेल लाइन के जरिए जुड़ेंगे। इसके चलते 2 करोड़ मानव दिवस रोजगार उत्पन्न होगा।

    छत्तीसगढ़ में रेलवे का कुल निवेश 47 हजार करोड़ से ज्यादा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट अब 22 गुना बढ़कर लगभग 6900 करोड़ से ज्यादा हो गया है। साथ ही 2014 के बाद छत्तीसगढ़ में रेलवे के काम में अभूतपूर्व तेजी आई है। इसके तहत 1,125 किमी नए ट्रैक बने हैं, जोकि दुबई के पूरे रेलवे नेटवर्क से ज्यादा है।

    छत्तीसगढ़ में रेलवे का कुल निवेश 47 हजार करोड़ से अधिक है। इसके तहत 32 स्टेशनों का पुनर्निर्माण हो रहा है, और इन्हें पूरी तरह नया बनाया जा रहा है। इनमें से कई स्टेशनों के विकास का कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

    पूरे होने की कगार पर कई प्रोजेक्ट

    राज्य के महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दल्लीराजहरा से रावघाट नई लाइन पूरी होने वाली है। अब इसके आगे रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन के डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। वैसे ही गेवरा-पेन्ड्रा रोड नई लाइन पर भी तेजी से काम चल रहा है। साथ ही राजनांदगांव से नागपुर तीसरी लाइन, झारसुगड़ा से बिलासपुर चौथी लाइन, रायपुर-केन्द्री-धमतरी से अभनपुर-राजिम लाइन का गेज कन्वर्जन करके ब्रॉड गेज बनाया जा रहा है।

    राजनांदगांव से डोंगरगढ़ चौथी लाइन, जगदलपुर से कोरापुट की डबलिंग, धरमजयगढ़ से कोरबा नई लाइन, अनूपपुर से अंबिकापुर के दोहरीकरण के लिए पर्याप्त फंड दिए गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ डबल इंजन की सरकार बनाई है, उसे पूरा करने का काम भारतीय रेल कर रही है।

    छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलेगीः विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आई है, छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़ा हजारों करोड़ का काम हो रहा है। नई परियोजना से छत्तीसगढ़ के अनेक जिले जुड़ते हैं, यह राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। स्टेशनों के विकास के लिए सरकार ने करोड़ों का फंड दिया है, इससे रेलवे और छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलेगी।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा कि खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना जैसी महत्त्वपूर्ण सौगात से छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई गति मिलेगी। यह रेल परियोजना जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे प्रमुख जिलों को जोड़ेगी।

    इससे इन जिलों के नए अवसर मिलेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। बलौदाबाजार और जांजगीर अब उद्योगों के लिए नया हब बनकर उभरेंगे। यह क्षेत्र लाइमस्टोन (चूना पत्थर) से समृद्ध है। रेल संपर्क बेहतर होने से यहां सीमेंट उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

    विकास को नई दिशा, रफ्तार मिलेगीः तोखन साहू

    केन्द्रीय आवास एवं शहरी राज्यमंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मंजूर किए गए इस परियोजना के लिए खुशी जाहिर करते हुए समस्त छत्तीसगढ़ के निवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नया रायपुर तक सीधी रेल लाइन से राजधानी का संपर्क मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से और बेहतर होगा।

    परियोजना से माल परिवहन तेज होगा, जिससे उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी। इससे कृषि उत्पादों, खनिजों और निर्माण सामग्री के ट्रांसपोर्ट को भी बल मिलेगा। इससे नया रायपुर के विकास को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।

  • CG NEWS- हाथी का आतंक: जंगली हाथी ने गांव में घुसकर मचाई तबाही, दो महिलाओं की गई जान, एक अस्पताल में भर्ती… ग्रामीणों में दहशत का माहौल….

    CG NEWS- हाथी का आतंक: जंगली हाथी ने गांव में घुसकर मचाई तबाही, दो महिलाओं की गई जान, एक अस्पताल में भर्ती… ग्रामीणों में दहशत का माहौल….

    रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गेमकेला में बीती रात जंगली हाथी ने एक गांव में घुसकर घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस दौरान एक ग्रामीण भी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

    मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला सुनीला लोहरा अपने घर के बाहर सो रही थी. इसी बीच एक हाथी अपने झुंड से बिछड़कर भटकते हुए बीती रात करीब 11:30 बजे जंगल से गांव की तरफ आ गया. यहां बस्ती में पहुंचते ही उसने पहले ही घर के सामने सो रही महिला सुनीला पर हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया.

    सुनिला को कुचलने के बाद हाथी दूसरे मोहल्ले में जा पहुंचा. वहां भी उसने एक घर के सामने सो रही महिला सुशीला यादव 30 एवं उसके पति घसियाराम यादव पर भी हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

    हाथी के हमले से एक ही रात में 2 महिलाओं की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल, वन विभाग ने हाथियों की निगरानी और आगे की स्थिति पर काबू पाने के लिए विशेष टीम तैनात की है.

  • CG सड़क हादसा: राजधानी में रफ्तार का कहर, कार बनी आग का गोला…पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, धधकती आग में झुलसकर युवक की मौत…

    CG सड़क हादसा: राजधानी में रफ्तार का कहर, कार बनी आग का गोला…पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, धधकती आग में झुलसकर युवक की मौत…

    रायपुर. राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार निवासी युवक गौतम सतवानी नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। कार में गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। उनकी कार सेक्टर 17 में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में स्ट्रीट पोल से टकरा गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु और अविराज दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

    हादसा इतना भीषण था कि कार के पुर्जे बिखर कर 30 फीट जा दूर गिरे हैं। स्ट्रीट पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार में देखते ही देखते आग लग गई, जिसके चलते वाहन जलकर खाक हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • CG News: मालिक की दबंगई! चोरी के आरोप में आदिवासी युवती के साथ बदसलूकी, युवती बोली- मुझे कमरे में बंद किया… अश्लील वीडियो भी दिखाए, और….

    CG News: मालिक की दबंगई! चोरी के आरोप में आदिवासी युवती के साथ बदसलूकी, युवती बोली- मुझे कमरे में बंद किया… अश्लील वीडियो भी दिखाए, और….

    कांकेर। कांकेर शहर में एक 19 वर्षीय आदिवासी युवती पर चोरी का आरोप लगा है. इस आरोप के बाद दुकान के मालिक ने युवती के साथ दबंगई दिखाते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और अश्लील वीडियो दिखाई. उक्त आरोपों के आधार पर कांकेर के कोतवाली थाने में आरोपी दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

    कांकेर पुलिस के मुताबिक पीड़िता अरिहंत फैशन हाउस में काम करती थीं. वहां के मालिक ने उक्त युवती पर करीब 1.5 लाख रुपए चोरी के आरोप लगाए. पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से यहां कार्यरत थी. आरोप है कि दुकान मालिक ने उसे दुकान के अंदर बंद कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

    युवती ने बताया कि उस पर दबाव डालकर स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए. इतना ही नहीं, मालिक ने जवाहर वार्ड स्थित युवती के किराए के मकान जाकर उसके और उसकी छोटी बहन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत निजी सामान जब्त कर लिए.

    पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे डराने-धमकाने के लिए आपत्तिजनक वीडियो दिखाए गए और बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. युवती ने भावुक होकर कहा, “मैं आदिवासी समाज से हूं, इस आधार पर मुझ पर शक किया गया और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई. मेरे कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए गए.”

    कांकेर की कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मालिक वीरचंद्र पारख के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), 332(c), 79 के तहत FIR दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

    इस मामले में जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने कहा है कि, “यह बेहद गंभीर मामला है. किसी युवती को झूठे आरोपों में फंसाकर उसका उत्पीड़न करना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि मानवता के भी खिलाफ है. निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.”

  • CG Crime- घरेलू हिंसा का खौफनाक चेहरा: पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, आगबबूला हुआ पति…पत्थर मारकर की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

    CG Crime- घरेलू हिंसा का खौफनाक चेहरा: पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, आगबबूला हुआ पति…पत्थर मारकर की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

    बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी की लात-घूंसे के बाद पत्थर से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

    घटना कुसमी थाना क्षेत्र के सेरेंगाजोभी गाँव की है, जहां 7 मई की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी कोरवा बबुआ ने अपनी पत्नी ढिलो बाई से शारीरिक संबंध बनाना चाहा. पत्नी के इनकार करने पर पति का पारा चढ़ गया और लात-घूंसे के बाद पत्थर से सिर और छाती पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

    पीड़िता के पिता सुखदेव ने घटना की जानकारी कुसमी थाने में दी. मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी के जुर्म कबुलने के बाद उसे 8 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

  • CG Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बड़ा हादसा, बिजली खंभा तोड़ते हुए दीवार से जा भिड़ी स्कॉर्पियो, इतने लोग हुए घायल…

    CG Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बड़ा हादसा, बिजली खंभा तोड़ते हुए दीवार से जा भिड़ी स्कॉर्पियो, इतने लोग हुए घायल…

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. शादी समारोह से वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंबे को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई.

    इस हादसे में स्कॉर्पियों चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

    जानकारी के मुताबिक, बाराती मंदिर हसौद से जांजगीर चांपा गये थे, जहां से वापसी के दौरान ये हादसा हो गया. घायल लोगों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया.

    लवन थाना प्रभारी केशर पराग ने बताया कि घटना आज सुबह की है, जब बारातियों से भरी स्कार्पियो दीवार से टकरा गई और उसमें बैठे लोग मामूली रूप से घायल हो गये. यह तो अच्छा हुआ कि चालक ने वाहन को कंट्रोल कर लिया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था. सभी घायलों को सभी को प्राथमिक उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई. मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

  • CG News: पुलिस कॉन्स्टेबल के घर चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम…

    CG News: पुलिस कॉन्स्टेबल के घर चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम…

    रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार चोरों ने पुलिस कॉन्स्टेबल के घर को निशाना बनाया है। घर में रखे नगदी रकम समेत 4 लाख के जेवरात को मौका पाते ही पार कर दिया। 7 मई को अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

    मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कांटाहरदी के रहने वाले महेंद्र कुमार सिदार (36) रायगढ़ पुलिस विभाग के जिला विशेष शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

    7 मई को वो 2 दिन का इमरजेंसी छुट्टी लेकर शाम को अपने घर कांटाहरदी आए थे। 8 मई की रात वो अपने माता पिता और गांव के बरातू यादव को अपने कार से लेकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम शंकरपाली के निकले। वापस आकर देखे तो ताला टूटा था।

    3 अलमारियों के लॉकर को तोड़े

    पीड़ित ने बताया कि शादी में जाते समय घर की खिड़की, दरवाजा को बंद कर चले गए थे। अगले दिन 9 मई की रात करीब पौने 2 बजे वापस घर लौटे और अपने माता पिता को कार से घर के बाहर उतार गांव के बरातू यादव को उसके घर बस्ती अंदर छोड़ने गया

    इसके बाद जब वह वापस आया, तो पता चला कि उसके घर के मुख्य दरवाजा के कुंडी को तोड़कर घर अंदर के तीन कमरों के तीन अलमारियों के लॉकर को किसी अज्ञात चोर ने तोड़ दिया है और अलमारी में रखे नगदी 47 हजार रुपए समेत 4 लाख 16 हजार रुपए के जेवरात को लेकर फरार हो गया है।

    थाना में सूचना दी गई

    जिसके बाद महेन्द्र ने आसपास पता किया, लेकिन चोरी की घटना के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिलने पर उसने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

  • CG Weather Update- भीषण गर्मी की दस्तक: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू के आसार…मौसम विभाग ने दी चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी….

    CG Weather Update- भीषण गर्मी की दस्तक: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू के आसार…मौसम विभाग ने दी चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी….

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. प्रदेशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति बन सकती है. बस्तर संभाग में अब भी यलो अलर्ट जारी है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम.

    प्रदेश का सबसे गर्म जिला इस समय बिलासपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राजधानी रायपुर में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है. इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है.

    बस्तर संभाग में यलो अलर्ट जारी

    बस्तर संभाग के कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है. ग्रामीण और किसान वर्ग को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

    इन जिलों में मौसम की यह उथल-पुथल जनजीवन को प्रभावित कर सकती है. बिजली गिरने की घटनाएं खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले में रहने वालों के लिए खतरनाक हो सकती हैं. प्रशासन द्वारा लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है.

    सरगुजा संभाग में भी बढ़ी गर्मी

    उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है. यहां के अंबिकापुर जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, सुरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है.

    हालांकि यह तापमान बिलासपुर और रायपुर की तुलना में कुछ कम है, लेकिन यहां भी गर्मी ने आम लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. लोगों को दिन के समय बाहर निकलने में परेशानी हो रही है और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है.

    जीपीएम में भी गर्मी से बेहाल लोग

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां के निवासी गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण काफी परेशान हैं.

    स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सलाह

    मौसम विभाग ने आम जनता को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई गई है.

    बस्तर संभाग में बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं. खेतों में काम करने वाले किसानों को तेज हवाओं और बारिश के समय काम रोककर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

    छत्तीसगढ़ के मौसम में इस समय जो बदलाव हो रहा है, वह मई माह की सामान्य स्थिति के अनुसार अपेक्षित है, लेकिन तेज गर्मी जनजीवन पर व्यापक असर डाल सकती है. ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें.

  • Crime News- पत्नी पर अवैध संबंध का शक, युवक को मारी गोली, आरोपी पति गिरफ्तार…

    Crime News- पत्नी पर अवैध संबंध का शक, युवक को मारी गोली, आरोपी पति गिरफ्तार…

    कुसमी। सामरी पाठ थाना अंतर्गत सुदूर ग्राम चुनचुना के पीपर ढाबा गांव निवासी बिनवा नगेशिया को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के नंदू कोरवा के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस बीच शुक्रवार की रात जब नंदू कोरवा अपने दो अन्य दोस्तों के उसके घर के समीप से दूसरे गांव में हो रहे वैवाहिक कार्यकम में शामिल होने के लिए गुजर रहा था। तभी बिनवा ने उसे भरमार बंदूक से गोली मार (Shot by gun) दी।

    इससे नंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बिनवा नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के (Shot by gun) सामरी पाठ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनचुना के पीपर ढाबा निवासी बिनवा नगेशिया पिता सोमरा नगेशिया उम्र 45 वर्ष कुछ माह पूर्व मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाया है। लेकिन वह बाइक चलाना नहीं जानता है।

    इस कारण एक बार उसकी पत्नी उसी बाइक में सवार होकर वाहन का किस्त जमा करने गांव के नंदू कोरवा के साथ कुसमी गई थी। लेकिन उनके लौटने के दौरान रात हो गया था। तब से बिनवा नगेशिया पत्नी के चरित्र पर शक (Shot by gun) करने लगा था, वह नंदू कोरवा से रंजिश रखने लगा था।

    इस बीच शुक्रवार की रात को नंदू कोरवा पिता मुनेश्वर कोरवा उम्र 30 वर्ष गांव के रविन्द्र नगेशिया व लक्ष्मण नगेशिया के साथ नवाटोली गांव में किसी के घर हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में पैदल जा रहा था। वह बिनवा के घर के समीप से गुजर रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर बिनवा नगेशिया नंदू से विवाद करते हुए घर से भरमार बंदूक (Shot by gun) निकाल कर नंदू को गोली मार दी।

    घायल को रेफर किया गया अंबिकापुर

    गोली लगने से नंदू गंभीर रूप से घायल (Shot by gun) हो गया, वहीं उसके साथ चल रहे एक साथी को भी हल्की चोट आई। घायल नंदू कोरवा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है। यहां उसका इलाज जारी है।

    इधर सूचना पर सामरी पाठ पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर आरोपी बिनवा नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिनवा नगेशिया के खिलाफ धारा 109 व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।