रायपुर। लगभग दो दशकों तक बैंकिंग क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर सेवाएँ देने के बाद विवेक धर दीवान ने जीवन का ऐसा मोड़ लिया, जो आज जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की मिसाल बन गया है। रायपुर में उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) जैसे वरिष्ठ पद पर रहते हुए उन्होंने नवंबर 2024 में स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़कर अपने पैतृक गाँव ताला (विकासखंड बेमेतरा) लौटने का निर्णय लिया और कृषि को अपना नया लक्ष्य बनाया। गाँव लौटकर उन्होंने देखा कि क्षेत्र में खरीफ और रबी—दोनों मौसमों में धान की खेती की जा रही है, जबकि धान अधिक…
Author: Knock India
बेमेतरा। जिला बेमेतरा के ग्राम जेवरा के प्रगतिशील कृषक दिलीप सिन्हा ने ग्रीष्मकालीन धान की परंपरागत खेती को छोड़कर दलहन-तिलहन फसलों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। वैज्ञानिक खेती, सही फसल चयन और बाजार की समझ के बल पर उन्होंने लगभग 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। क्षेत्र में वर्षों से ग्रीष्मकालीन धान की खेती प्रचलित रही है, जिसमें अधिक पानी, बिजली, उर्वरक और श्रम की आवश्यकता होती है। बढ़ती लागत और घटते मुनाफे को देखते हुए श्री सिन्हा ने खेती के स्वरूप में बदलाव का साहसिक निर्णय लिया। दलहन-तिलहन की ओर…
रायपुर। सीएम साय से आज नए विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व कबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर के प्रबुद्धजनों ने भेंट की। सीएम ने बताया कि इस भेंट मुलाकात के दौरान बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के सुचारू संचालन, हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर सार्थक संवाद हुआ। हमारी सरकार ने एयरपोर्ट को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ-साथ उसके विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए हैं, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी सशक्त हुई है। आगामी समय में…
सारंगढ-बिलाईगढ़। जिले के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत ग्राम नवापाली के प्रगतिशील किसान मुकेश चौधरी ने नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर खेती की पारंपरिक सोच को नई दिशा दी है। ड्रिप पद्धति से धान और मिर्ची की खेती कर वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और आज एक सफल कृषि उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके हैं। चौधरी ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने दो एकड़ भूमि पर मिर्ची की खेती पारंपरिक विधि से प्रारंभ की थी। इसी दौरान उद्यान रोपणी केंद्र नदीगांव के तत्कालीन वरिष्ठ उद्यान अधीक्षक सुरेन्द्र पटेल से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,…
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अहम कानूनी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और उससे जुड़ी अभियोजन प्रक्रिया तब तक वैध नहीं मानी जा सकती, जब तक कि अपराध में विधिवत FIR दर्ज न हो. कोर्ट ने कहा कि PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग…
पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने पर सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे हिजाब हटाने को पूरी तरह सही नहीं मानते, लेकिन आलोचना रचनात्मक होनी चाहिए। सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए हिजाब हटाते समेत सीएम के भाव को लेकर कहा कि उन्होंने महिला से अपनी बेटी की तरह बात की। नीतीश कुमार के व्यवहार में पिता-पुत्री जैसा भाव दिखा। हां यह सच है कि हम…
नई दिल्ली: 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं ने एक ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस युद्ध में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यह एक ऐसी जीत थी जिसने भारत के सैन्य इतिहास को बदल दिया। वहीं, इस जीत ने दक्षिण एशिया का नया नक्शा भी बनाया और एक नए राष्ट्र यानी ‘बांग्लादेश’ को जन्म दिया। विजय दिवस के रूप में आज पूरा देश उस दिन को याद कर रहा है। स्वयं भारतीय सेना का मानना है कि विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह 1971 के युद्ध में भारतीय…
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आशा वर्कर्स व आंगनवाड़ी महिला कर्मियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि देशभर में सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने वाली इन महिलाओं को काफी कम मानदेय मिल रहा है। मंगलवार को राज्यसभा में उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक संसाधन व्यक्ति, महिला सशक्तिकरण की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद वे स्वयं ही अत्यधिक बोझ, कम मानदेय और सीमित सामाजिक सुरक्षा के साथ काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने इन महिला वर्कर्स के मानदेय में…
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार आधी रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि प्रशांत कुमार करीब 15 दिन पहले ही पटना से अपनी नानी चिंतामणी देवी के घर आया था। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मकान में कुल…
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। घने कोहरे की वजह से सात बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से ‘एक्स’ पोस्ट में…