Author: Knock India

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को बरामद कर मर्चुरी के लिए भिजवा दिया. जानकारी के मुताबिक, उरला थाना क्षेत्र के अछोली इलाके में दृष्टिहीन शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. शव को मर्चुरी में रखा गया है. आज पोस्टमार्टम होगा. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Read More

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 15 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक चलेगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग में 15 जुलाई को ऑनलाईन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। 16 से 18 जुलाई तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5ः30 तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले 13 जुलाई को कांग्रेस बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। कांग्रेस के सभी विधायकों को इसके लिए रायपुर पहुंचने कहा गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। रायपुर के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में यह बैठक आयोजित होगी। राज्य सरकार ने बिजली की दरों में 20 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसे लेकर कांग्रेस आक्रामक है। यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। किसानों को खाद डीएपी न मिलने का भी मुद्दा लगातार कांग्रेस उठा रही है। हालांकि सरकार की ओर…

Read More

गरियाबंद। गलत तरीके से दंबगों द्वारा हथियाए गए 7 एकड़ पुश्तैनी जमीन को पाने डेढ़ लाख से ज्यादा रिश्वत दिया, फिर भी बंदोबस्त सुधार में 2 साल लग गए. अब कार्यालय के चक्कर लगाते थक चुका परिवार 14 जुलाई से कलेक्टोरेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगा, इसके बाद भी अगर काम नहीं हुआ तो सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है. बात हो रही है अमलीपदर तहसील के ग्राम खरीपथरा निवासी 48 वर्षीय मुरहा नागेश की. जिन्होंने कलेक्टर और एसपी को दिए ज्ञापन में 14 जुलाई को परिवार सहित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने और उसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर…

Read More

रायपुर/दिल्ली। 51 हजार से अधिक युवाओं को PM मोदी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम मोदी ने कहा, आज 51 हज़ार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में परमानेंट जॉब मिल चुकी है। अब ये नौजवान…राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो असीमित शक्तियाँ हैं।एक डेमोग्राफी, दूसरी डेमोक्रेसी। यानि सबसे बड़ी युवा आबादी और सबसे बड़ा लोकतंत्र। स्टार्ट अप्स, इनोवेशन और रिसर्च का जो इकोसिस्टम आज देश में बन रहा है… वो देश के युवाओं का…

Read More

कवर्धा। जिले की पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं गांव में ही रहकर देह व्यापार कर रही थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा जिले के भिंभौरी गांव की है। यहां रहने वाली दो महिलाएं गांव में ही देह व्यापार का गोरख धंधा चला रही थी। महिलाओं की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने लोहारा पुलिस में इस बात की शिकायत की। ग्रामीणों…

Read More

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने शिवचरण गोयल और सुशील सिंह को झारखंड का प्रभारी और सह-प्रभारी तथा मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

Read More

कोण्डागांव। इंदौर की सोनम के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन हम आपको धमतरी की सोनम के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सोनम ने अपने प्रेमी के हाथों अपने पति को मरवा दिया. लेकिन इस मोबाइल युग में डिजीटल फुटप्रिंट को मिल ही जाता है, लिहाजा पुलिस को पति को मरवाने वाली महिला और उसके प्रेमी को धरदबोचने में ज्यादा दिन नहीं लगे.पुलिस के अनुसार, 30 जून को ग्राम मगेदा के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई. शव के पास से मिली अस्पताल पर्ची से…

Read More

मुंगेली. छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही कुछ शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपुरी में सामने आया, जहां प्रधानपाठक सतनाम दास दो दिन पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. इस दौरान प्रधानपाठक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना पर बीईओ प्रतिभार मंडलोई मौके पर पहुंची थी. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपूरी में टल्ली टीचर…

Read More

रायगढ़। जिले के लैलूंगा में आज एक भीषण बस हादसा हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई। इस दौरान बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां 9…

Read More