Author: Knock India

नई दिल्ली : US के सितंबर के जॉब्स डेटा के उम्मीद से ज़्यादा मज़बूत होने के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे जल्द ही फेडरल रिजर्व द्वारा रेट में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट (दोपहर 12.43 बजे तक) मजबूती से लाल निशान पर थे, क्योंकि दिसंबर फ्यूचर्स 1,067 रुपये या 0.87 प्रतिशत गिरकर 1,21,697 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। MCX सिल्वर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2.17 प्रतिशत या 3,349 रुपये गिरकर 1,50,802 रुपये प्रति kg पर आ गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा…

Read More

New Delhi नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) के आने वाले सीज़न का ऑफिशियल प्रोमो जारी किया, जिसमें इसकी नई बोल्ड ब्रांड लाइन, “बिग. इज़. बैक” पेश की गई। यह कैंपेन लीग के एम्बिशन, क्रिएटिविटी और फैन एंगेजमेंट को बढ़ाने के इरादे को दिखाता है, जिसे HIL को सिनेमाई, एनर्जेटिक एज के साथ फिर से पेश करने के लिए डिज़ाइन की गई एक नई आइडेंटिटी से सपोर्ट मिला है। क्रिएटिव डायरेक्शन हॉकी की इंटेंसिटी और एथलेटिसिज़्म का जश्न मनाता है, साथ ही इस खेल की इमोशनल और कल्चरल पहचान को भी हाईलाइट करता है…

Read More

Bangladesh बांग्लादेश: पता चला है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बड़ा भूकंप आया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे 5.7 मैग्नीट्यूड वाला भूकंप आया। लोकल मीडिया ने बताया कि इस भूकंप की वजह से ढाका में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। दीवार गिरने से तीन और बिल्डिंग की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ढाका में शुक्रवार सुबह 10:08 बजे भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। उसने कहा कि भूकंप का सेंटर नरसिंगडी में पाया गया, जो ढाका से 50 km…

Read More

जयपुर: राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले डिवाइडर से टकराया और उसके बाद आग का गोला बन गया. देखते ही देखते कंटेनर से आग की लपटें उठने लगीं. राहगीरों ने हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से मुंबई की तरफ जा रहा था. कंटेनर दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव के समीप पहुंचा था कि…

Read More

रायपुर। प्रदेशभर की तरह धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की शुरुआत 15 नवंबर से सुचारू रूप से हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में जहाँ किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है, वहीं गांवों में श्रमिक परिवारों के बीच भी खुशी का माहौल है। धान खरीदी से जुड़े कार्यों ने ग्रामीण श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ा दिए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में नई जान आई है। संबलपुर गांव के खरीदी केंद्र में काम कर रहीं ईश्वरी यादव और विद्या मरकाम जैसी महिलाएँ इस बदलाव का सशक्त…

Read More

रायपुर.सीजीपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी मीशा कोशले और दीपा आदिल को सीबीआई कोर्ट से जमानत मिल गई है। इनकी ओर से सीबीआई कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन लगाया था। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि बाकी अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसे ही आधार बनाकर कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। दोनों महिला आरोपी टामन सिंह सोनवानी की रिश्ते में बहू और भतीजी हैं। गौरतलब है कि सीजीपीएससी घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने…

Read More

रायपुर। शासन ने अस्पताल में इलाज के दौरान एचआईवी मरीजों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए गाइडलाइन जारी की है. यह गाइडलाइन तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है. अब एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी इलाज करने वाले डॉक्टर या नियंत्रण अधिकारी के पास ही रहेगी. यही नहीं फाइल, रजिस्टर, कंप्यूटर रिकार्ड लेवल पर अलग से कोई चिह्न नहीं बनाया जाएगा. भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की 2018 में जारी अधिसूचना के अनुसार एचआईवी, एड्स से ग्रसित लोगों की चिकित्सीय, व्यक्तिगत एवं पहचान संबंधी सभी जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखी जानी है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव…

Read More

बीजापुर। कर्रेगुट्टा पहाड़ में अब CRPF कैंप खुल गया है। CRPF के DG ने वहां रात्रि विश्राम किया और बताया, नक्सल विरोधी अभियानों के शेष प्रहार के कारकों में अन्यतम, सीआरपीएफ एवं छतीसगढ़ पुलिस द्वारा कर्रेगुट्टा पहाड़ पर चलाए गए अभियान एवं वहाँ स्थापित FOB हैं। कर्रेगुट्टा पहाड़ पर स्थापित तड़पाला FOB में रात्रि प्रवास कर अधिकारियों एवं जवानों के साथ परिचालनिक एवं अन्य बल की गतिविधियों में भाग लिया। नक्सलवाद की शीघ्र समाप्ति के लिए हम सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित हैं | छत्तीसगढ एवं तेलंगना की सीमा पर स्थित कर्रे गुट्टा पहाड़ी पर चले दीर्घकालीन नक्सल विरोधी अभियान के…

Read More

रायपुर। नक्सल संगठन ने अभय के नाम से एक पत्र जारी किया है। जिसमें हिड़मा के एनकाउंटर को पुलिस फोर्स की झूठी और मनगढ़त कहानी बताया गया है। नक्सलियों ने कहा है कि हिड़मा बीमार था। वह इलाज करवाने के लिए विजयवाड़ा गया हुआ था। इसकी जानकारी लीक हो गई और 15 नवंबर को पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। जिसके बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस उसे अल्लुरी सितारामा राजू जिले के मरेडुमल्ली इलाके में लेकर गई और 18 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। हिड़मा, उसकी पत्नी राजे समेत कुल 6 लोगों की हत्या की गई। पुलिस ने…

Read More

रायपुर। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला रायपुर में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए ‘‘निश्चय अभियान‘‘ चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.11.2025 के तड़के प्रातः 04ः00 बजे पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 60 टीमों द्वारा नशे के सामानों की बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपियों, स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी एवं शांति व्यवस्था…

Read More