रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। रात के समय यह बस रायगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गेरसा-आमापाली के पास यह हादसा हुआ। घटना में 7–8 लोग घायल हुए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से जपला (झारखंड) जाने वाली बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास बस पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस…
Author: Knock India
रायपुर/दिल्ली। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की बैठक हुई, जिसमें MP बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। बैठक के बारे में सांसद अग्रवाल ने बताया, आज नई दिल्ली में “जैविक एवं जैव उर्वरकों को बढ़ावा” विषय पर आयोजित रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के किसानों के अनुभव, चुनौतियों और आवश्यकताओं को मजबूती से रखा तथा जैविक उर्वरकों के उत्पादन, प्रमाणीकरण और वितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (उर्वरक विभाग) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। हमारी कृषि परंपरा को समृद्ध और मिट्टी को…
रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है। अपने बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाने पर अमित बघेल को राहत नहीं मिली है। 24 नवंबर को कोर्ट ने साफ कर दिया कि जहां-जहां FIR दर्ज हुई है, आरोपी को वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। अमित बघेल की ओर से दर्ज सभी एफआईआर को क्लब करने की मांग पर कोर्ट ने कहा, आप अपनी ज़ुबान संभालकर रखें। राज्य पुलिस आएगी,…
प्रदेश में धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है धान विक्रय होने के बाद त्वरित रूप से किसानों के खाते में भुगतान भी किया जा रहा है, जिससे किसान काफी खुश हैं। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र सेंदरी पहंुचे ग्राम अमतरा के किसान धनीराम देवांगन को धान बेचने के बाद त्वरित रूप से 1 लाख 91 हजार रूपए की राशि खाते में आ गई। उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर भुगतान प्राप्त करने में उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई। इस त्वरित व्यवस्था से वे काफी खुश है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का…
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में धान उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। लगभग 50 कार्य दिवसों में खरीदी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की सुविधा के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है। टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन उपलब्ध राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार किसानों की भूमि धारिता के आधार पर टोकन जारी किए जा रहे हैं।…
छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का क्रम प्रारंभ कर दिया है। इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति तथा विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वह दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह लगभग 11 बजे से 01:30 बजे तक छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. स्टील उद्योग, पर्यटन और निवेश जगत के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. छग की नई औद्योगिक संभावनाओं और प्रोत्साहनों को प्रस्तुत करेंगे. प्रमुख उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर देंगे. वहीं दोपहर लगभग 02:15 से शाम 04:15 तक छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने, ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार देने और नवीन स्वास्थ्य परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान स्वास्थ्य ढांचे की जरूरतों और चुनौतियों को केंद्रीय मंत्री नड्डा के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु केंद्र से सहयोग की मांग की। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार…
New Delhi. नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया। पवेलियन में स्थापित विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की वास्तु–शिल्प की अनूठी विशेषताओं, उम्दा हस्त–कारीगरी, पर्यटन संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की…
रायपुर,24 नवम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर सेवा सहकारी समिति सोरम पहुँचकर बिना किसी भीड़ या प्रतीक्षा के 80 क्विंटल धान की बिक्री…