Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपी की पहचान विशाल नगर, तेलीबांधा निवासी अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चिंतामणी पंडा, निवासी खमतराई ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह कुछ दिनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। इसी…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और सेवानिवृत्त शैक्षणिक विशेषज्ञों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और इस दिशा में राज्य शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के…
रायपुर। हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होने CM विष्णुदेव साय को निमंत्रण मिला है, इसकी जानकारी देते डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, नवा रायपुर, अटल नगर विधानसभा स्थित सभाकक्ष में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव एवं राजनांदगांव हॉकी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हॉकी टूर्नामेंट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ मुझे भी आमंत्रित किया। राजनांदगांव हॉकी खेल के लिए देशभर में जाना जाता है। इस शहर को हॉकी का नर्सरी भी कहा जाता है। युवा खिलाड़ी टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे आयोजनों से ही खेल प्रतिभा निखर सामने आती है। इस…
महासमुंद। जिले के विकासखंड महासमुन्द अंतर्गत ग्राम बांसकुड़ा कमार बस्ती लंबे समय तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहा। आदिवासी बाहुल्य एवं विलुप्त प्रजाति कमार जनजाति की बसाहट होने के कारण यहां के परिवार सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों से कटे हुए थे। वर्षा ऋतु में कच्ची सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस चुनौती को दूर करने हेतु वर्ष 2023-24 में ग्राम बांसकुड़ा को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु चयनित किया गया। योजना के अंतर्गत 79.23 लाख रुपये की लागत से 1.60 किलोमीटर मीटर…
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खाद्य विभाग, राजस्व विभाग तथा मंडी समिति के संयुक्त टीम द्वारा 02 दिसंबर से 13 दिसंबर में बीच की गई है। संयुक्त निरीक्षण दल ने रायपुर जिले में औचक निरीक्षण किया। दी गई जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन 2025-26 में अब तक 67 प्रकरण दर्ज किए गए। 3458.56 क्विंटल धान जब्त किए गए। 02 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न मंडी क्षेत्रों में संयुक्त टीमों द्वारा विशेष जांच…
रायपुर। राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से मुलाकात की। बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई कि इस अवसर पर सैनिकों, पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया गया। इनमें बस्तर दशहरा (हिन्दी), बस्तर दशहरा (अंग्रेजी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिन्दी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिन्दी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (अंग्रेजी),बैगा टैटू (हिन्दी) और बैगा टैटू (अंग्रेजी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं, आदिवासी कला और प्राकृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने में…
Raipur. रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से यात्रा वृत्तान्त पढ़ते हैं…
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले को लेकर भारी तनाव और बवाल की स्थिति बन गई। सरपंच के पिता, जो ईसाई धर्म अपना चुके थे, उनकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद गहराता चला गया। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब अंतिम संस्कार के बाद आदिवासी समाज और ईसाई समाज के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बड़े तेवड़ा गांव के पूर्व सरपंच के पिता ने कुछ समय पहले ईसाई धर्म स्वीकार…