देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रविवार को जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का एक विराट दृश्य देखने को मिला, जब भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में देशभर से हजारों जनजातीय प्रतिनिधि, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और पारंपरिक समुदाय एक मंच पर जुटे। जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। लाल किले…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह ओवरब्रिज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कचना रेलवे फाटक में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा स्थित ग्राम करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने ग्राम करहीबाजार में सर्व समाज हेतु 25 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन निर्माण तथा सुकालू के घर से सिद्ध बाबा मार्ग तक 25 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य की घोषणा की। उन्होंने करहीबाजार एवं कोदवा के हायर सेकेंडरी स्कूलों में भवन निर्माण की घोषणा भी की।…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा स्थित ग्राम कमरौद पहुंचकर विशाल बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बरगद के पेड़ की छांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को राशन, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना…
करहीबाजार। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी ली। शिविर में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत अनेक उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत प्रदान की गई। हितग्राहियों ने बताया कि योजना से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और लंबित बिजली बिल की चिंता काफी हद तक कम हुई है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम बिटकुली निवासी आशाराम को 11 हजार 625 रुपये, श्री बाबूलाल को 14 हजार 922…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री साय ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार यह जानने के लिए गांवों तक पहुंच रही है कि लोगों को पानी, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि रायपुर में बैठकर…
छत्तीसगढ़ गर्मी अलर्ट के बीच प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू और ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय जनजीवन प्रभावित होने लगा है। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसम सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। रायपुर मौसम केंद्र ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े…
तमिलनाडु कैबिनेट में कांग्रेस की वापसी आज राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक पल बन गई। करीब 59 साल के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी फिर से तमिलनाडु सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। मुख्यमंत्री विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस घटनाक्रम को दक्षिण भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। तमिलनाडु मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज 21 मई को लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कांग्रेस विधायक एडवोकेट राजेश कुमार और…
Bilaspur. बिलासपुर। राज्य शासन के बहुउद्देशीय कार्ययोजना को मिला नया स्वरूप राज्य भर में 400 से अधिक आधुनिक और स्मार्ट वाहनों का विशाल बेड़ा जनसुरक्षा को समर्पित हर नागरिक हर कोने तक पहुंचेगी डायल -112 की आपातकालीन सेवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों को समर्पित किया गया। इस क्रम में बिलासपुर जिले में 24 वाहन डायल 112 प्राप्त हुए, बिलासपुर के विभिन्न थानों चौकी क्षेत्र में तैनात किए गए जो त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटना, जाम, तस्करी,…
रायपुर (छत्तीसगढ़):रायपुर के सदर बाजार में एक बेहद सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। यहाँ के प्रसिद्ध मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स शोरूम से एक कर्मचारी ने करीब दो करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के सोने के जेवर पार कर दिए। पीड़ित कारोबारी की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। शोरूम में लंबे समय से काम कर रहा था आरोपी कारोबारी सुरेश भंसाली ने पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया…