उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के खम्हारडीह में बहुप्रतीक्षित 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी के निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से करीब 20 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस पानी टंकी से शहर के 2500 घरों को पानी मिलेगा। इसके लिए चार वार्डों, वार्ड क्रमाकं-9, 10, 30 और 31 में 25 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन और 2 किमी राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके निर्माण से इन चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। विधायकगण श्री सुनील सोनी और श्री पुरंदर मिश्रा तथा…
Author: Knock India
नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, लेकिन अब नक्सलवाद की समाप्ति के साथ केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. शशांक शर्मा, पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सात वर्षीय दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एक बड़ी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की है। उन्होंने सिरगिट्टी थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) शीतला प्रसाद त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही इस पूरे जघन्य मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रश्मित कौर चावला को सौंप दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट के बीच प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कई दिनों की तेज गर्मी और उमस के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 12 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे बढ़ने की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही…
DJ Ban During Muharram in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ मोहर्रम में डीजे प्रतिबंध को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों के बीच वक्फ बोर्ड ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा और आतिशबाजी के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की गई है। छत्तीसगढ़ मोहर्रम में डीजे प्रतिबंध के आदेश में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा है कि सभी धार्मिक कार्यक्रम कुरआन, हदीस और शरीयत के बताए गए नियमों और परंपराओं के अनुसार…
Raipur Indigo Flight Diverted: दिल्ली रायपुर इंडिगो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट होने की घटना ने गुरुवार रात यात्रियों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5138 खराब मौसम की वजह से रायपुर एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया। दिल्ली रायपुर इंडिगो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट करने का फैसला रायपुर में खराब मौसम के कारण लिया गया। जानकारी के अनुसार तेज बारिश और कम विजिबिलिटी की वजह से विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पा…
Israel Caregiver Job Opportunity: इजराइल में नौकरी का मौका तलाश रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार पाने का अवसर दिया जा रहा है। भारत और इजराइल के बीच हुए समझौते के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के जरिए होम-बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इजराइल में नौकरी का मौका पाने वाले उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को करीब 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।निर्धारित कटौतियों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, प्रक्रियाएं हुईं और अधिक सरल व पारदर्शी। राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर। मुख्यमंत्री निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। नई उद्योग नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों से राज्य को लगातार बड़े निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। हैदराबाद में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ होगी चर्चा, निवेश की संभावनाओं…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी। उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा की मार झेलने वाला बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर के आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, दुग्ध क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, पर्यटन को बड़े उद्योग के रूप में विकसित करने तथा एआई और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में…
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें। इस अवसर पर…