रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश की मातृशक्ति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक समावेशी एवं सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ नारी की भागीदारी सुनिश्चित करने का यह प्रयास नए भारत की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण को रेखांकित किया…
Author: Knock India
रायपुर : नक्सल आतंक से लंबे समय तक प्रभावित रहे सुकमा में अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि…
रायपुर:जिले के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा देते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। “गांव चलो अभियान” के तहत क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्राम-सूरजगढ़ में लगभग 192.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित सूरजगढ़-पड़िगांव से तेलीपाली सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे…
रायपुर:राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य श्री…
राजधानी रायपुर के पश्चिम जोन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर बड़ा संदेश दिया है.पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में पुरानी बस्ती डी डी नगर आमानाका आजाद चौक सरस्वती नगर कबीर नगर न्यू राजेंद्र नगर मुजगहन और टिकरापारा सहित सभी थानों में एक साथ कार्रवाई की गई. अभियान के तहत 85 से अधिक निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को थानों में तलब कर उनकी कड़ी परेड कराई गई. पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि दोबारा अपराध करने पर सीधे जेल भेजा जाएगा.…
रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 अप्रैल को साय कैबिनेट की अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसे राज्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सरकार ठोस फैसले ले सकती है। लंबे समय से विकास के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहे इस इलाके के लिए नई योजनाओं और नीतियों पर मंथन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और अवसरों को बेहतर बनाया जा सके। बैठक के एजेंडे में “बस्तर रोडमैप 2.0” भी प्रमुख…
रायपुर. गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लंबी दूरी की रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. कई प्रमुख ट्रेनों में एक महीने से ज्यादा वेटिंग है, इसलिए राहत के लिए रेलवे अप्रैल से जुलाई के बीच 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. रेलवे के मुताबिक, इन 11 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुल 84 फेरों में किया जाएगा. इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बर्थ मिलेंगी. एक लंबी दूरी की ट्रेन में औसतन 1200 से 1400 यात्रियों के बैठने और सोने की व्यवस्था रहती है. इसी आधार पर रेलवे का अनुमान है कि इन…
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में चली करीब 21 घंटे लंबी शांति वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे, जिसके चलते बातचीत विफल हो गई। इस असफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट बना टकराव का केंद्र वार्ता टूटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी जहाज ईरान को टोल देकर इस मार्ग से गुजरेंगे, उन्हें रोका जाएगा।वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए साफ कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट…
न्यूज़ डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के विफल होने का असर अब वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों के बीच अनिश्चितता और डर का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। ओपनिंग के साथ ही बाजार में बड़ी गिरावट सोमवार को जैसे ही भारतीय शेयर बाजार खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1600 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 50 में लगभग 450 अंकों की…