Author: Knock India

रायपुर। बिस्मिल की महफिल इवेंट खत्म होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक कारे टकराने से सड़क पर मारपीट हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे DCP और अतिरिक्त पुलिस बल ने युवकों पर हल्का बल प्रयोग किया। शांति पूर्ण माहौल बनाने सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया तो बवाल कर रहे कई युवक भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं तेलीबांधा थाना लेकर आने पर थाने में भी जमकर हंगामा किया। पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। उम्मीद है कि पुलिस आज शाम तक…

Read More

बिलासपुर। जिले में एक लापता व्यक्ति को पुलिस डॉग विमला ने 10 किलोमीटर की तलाश के बाद घने जंगल से बेहोशी हालत में ढूंढ निकाला। यह व्यक्ति दो दिन पहले खेत से गायब हुआ था। यह घटना बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के डांडबछाली गांव की है। 21 फरवरी को अरुण सिंह सिदार ने बेलगहना थाने में अपने चाचा तरुण सिदार (48 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तरुण 19 फरवरी की सुबह तुलुफ गांव स्थित अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे और रात तक वापस नहीं लौटे।परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा कृषि विकास के विषयों पर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। श्रवण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि देश आज तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और भारत एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रक्षेत्र एवं विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे उन्नत कृषि अनुसंधान, बीज विकास, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शोध गतिविधियों, प्रयोगात्मक परियोजनाओं और किसानों के हित में विकसित की जा रही तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों से संवाद करते हुए अनुसंधान कार्यों की उपयोगिता, जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव और भविष्य की योजनाओं…

Read More

Baloda Bazar. बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल और गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होली पर्व के संदर्भ में ड्राई डे को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा और अपने निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेगा। गिरौदपुरी में मुख्यमंत्री के आगमन से मेले का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं से सीधे…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम चांपा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज की विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनवा कुर्मी समाज को परिश्रमी, संगठित और उन्नत कृषक परंपरा वाला समाज बताते हुए कहा कि समाज का योगदान राज्य की प्रगति में…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य गुरुगद्दी का दर्शन एवं पूजा – अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिये कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा गिरौदपुरी का सतत्…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे और पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, राज्य में विकास परियोजनाओं और रणनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायक दल को आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों, क्षेत्रीय समस्याओं और जनता से संवाद को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को…

Read More

रायपुर: सामान्य सी गतिविधियां जो हमारे जीवन के लिए बेहद आसान होती हैं जैसे पहली मंजिल पर किसी आफिस में चढ़कर आवेदन देना अथवा गाड़ी खराब होने पर कहीं भी मरम्मत करा लेना, दिव्यांगजनों के जीवन में झांककर देखिये तो उन्हें ऐसी स्थितियां बेहद असहज जान पड़ती हैं इसलिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सुगम्य भारत अभियान चलाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों को सुगम्य बनाने तो काम किया ही, वे लगातार उन क्षेत्रों पर काम करने जोर दे रहे हैं जहां अब भी दिव्यांगजनों को दिक्कत बनी हुई है। इसका एक…

Read More

Durg. दुर्ग। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज रूआबांधा स्थित कार्यालय क्षेत्रीय कृषि प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत नवनिर्मित कृषक प्रशिक्षण हॉल और कृषक छात्रावास का लोकार्पण किया। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि यह प्रशिक्षण हॉल और छात्रावास दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले किसानों के लिए अत्यंत सुविधाजनक होगा। इससे किसान आवासीय प्रशिक्षण लेकर नई तकनीकों और कृषि नवाचारों को अपनाने में सक्षम होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और वे…

Read More