सोमनी सोसाइटी में बंपर खरीदी जारी चने, अरहर और सरसों के साथ किसानों को मिल रहा सही दाम सोमनी/छत्तीसगढ़ (2026): सोमनी कृषि उपज मंडी/सोसाइटी में बी. के. शर्मा के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में इन दिनों रबी फसलों की खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। सोसाइटी में चने, अरहर और सरसों की बंपर आवक हो रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य बिंदु:सुचारू व्यवस्था: बी. के. शर्मा ने बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए तौल और भुगतान की प्रक्रिया को तेज और…
Author: Knock India
रायपुर: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन तोमन साहू चेयरमेन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के साथ ही आपदा के समय में रेडक्रॉस संस्था की भूमिका सराहनीय है। इस अवसर पर वाइस चेयरमेन रुपेश पाणिग्रही,कोषाध्यक्ष…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। 01 मई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुँच रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के कुकरेल में आयोजित ‘समाधान शिविर’ में प्रशासन की संवेदनशीलता तब दिखी, जब प्राप्त 314 आवेदनों में से 250 से अधिक का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनता को मिले तुरंत राहत”-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि शिकायतों का…
बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम मोपर,पलारी के ग्राम ससहा, कसडोल के ग्राम डेराडीह एवं नगर पंचायत पलारी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग…
रायपुर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सपघरा के सुखबासुपारा में नलकूप खनन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने नलकूप खनन कराया, जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल गई है। नलकूप शुरू होने के साथ ही गांव में खुशी का…
रायपुर। कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम ‘हरदी’ के रहने वाले भीमा मारकंडे की कहानी आज संघर्ष कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक मिशाल बन गई है।जब वक्त ने ली कठिन परीक्षाभीमा की जिंदगी तब बदल गई जब हैदराबाद में निर्माण कार्य (मजदूरी) के दौरान वे ऊंचाई से गिर गए। कमर में आई गंभीर चोट ने उनके चलने-फिरने की शक्ति छीन ली। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ 9 वर्ष और 4 वर्ष दो छोटी…
‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास होता है। सरकारें योजनाएं बनाती हैं, बजट प्रस्तुत करती हैं और विकास के दावे करती हैं, लेकिन इन सबकी सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब उनका लाभ आम नागरिक तक पहुंचे और लोग स्वयं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करें। छत्तीसगढ़ में इसी सोच को साकार करने के लिए ‘सुशासन तिहार’ जैसे अभिनव अभियान की शुरुआत की गई है। https://www.youtube.com/live/0XtF7lC9gMY?si=lvBYjmBMIiMCfjMD 1 मई से 10 जून तक चलने वाला यह 40 दिवसीय अभियान शासन…
बीते दिवस आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे। द रेडिएंट वे स्कूल रायपुर में कक्षा दसवीं में अध्यनरत कुमारी स्पृहा मंडल मंडल ने 93% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।स्पृहा मंडल के पिता धीरज मंडल निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत है तथा माता , रीता मंडल सरकारी स्कूल की शिक्षिका है।स्पृहा मंडल भविष्य में IIT की पढ़ाई करना चाहती है। वह सेल्फ स्टडी को अत्यंत कारगर बताती है। स्पृहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। विद्यालय परिवार स्पृहा की सफलता…
महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 15 हजार की संपत्ति जब्त की गई है। यह गांजा ओडिशा से लाकर सरायपाली क्षेत्र के देवलभाटा गांव में खपाने की योजना थी। आरोपी गांजा को पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी में थे, जिससे स्थानीय स्तर पर…
Smart Toll System India: भारत ने अपने हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देश का पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल सिस्टम शुरू कर दिया गया है, जिसमें अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। यह सिस्टम गुजरात के NH-48 पर सूरत–भरूच सेक्शन के चोरयासी टोल प्लाजा पर लागू किया गया है। इसके जरिए टोल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमैटिक हो गई है, जिससे यात्रियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। Smart Toll System India: इस तकनीक में हाई-टेक कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं, जो वाहनों की…