नई दिल्ली: भारत की बहुप्रतीक्षित पहली बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल (रविवार) घोषणा की कि यह हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच का 508 किलोमीटर का सफर मात्र 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो देश में रेलवे क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि देश के रेल इतिहास में एक क्रांतिकारी परिवर्तन की शुरुआत है। रेल मंत्री ने यह घोषणा गुजरात के भावनगर टर्मिनस पर आयोजित कार्यक्रम…
Author: Knock India
मुंबई: केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक तरफ रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के समूह की कंपनियों के खिलाफ करोड़ों रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 5 अगस्त को पूछताछ के लिए समन भेजा है, तो दूसरी तरफ दर्जन भर ऐसे बैंकों को चिट्ठी लिखकर उनकी मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं, जिन्होंने उनकी कंपनियों को लोन दिए थे। ईडी ने उन बैंकों को पत्र लिखकर उनकी कंपनियों को दिए गए ऋणों का विवरण मांगा है। मामले से जुड़े लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में हरिभूमि और आईएनएच मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मानती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब से मैंने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उसी क्षण से मेरी प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए उसमें सुधार की ठोस पहल की जाए। सबसे पहले एक…
Raipur. रायपुर। नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माणकार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि राज्योत्सव (1 नवम्बर) के अवसर पर इसे जनता को समर्पित किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ…
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है। सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नई सेवा के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। शुभारंभ के खास मौके पर गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह से केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस एवं भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का भी रीवा एवं भावनगर से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री…
रायपुर। धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अब विकास के साथ सामाजिक-स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है। प्रशासन इसके लिए तरह-तरह से प्रयास कर लोगों को समझाईश दे रहा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम एवं उसूर विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी में जल जीवन मिशन के तहत जल सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ऐसे ही एक अनोखी और प्रेरणादायक जनजागरूकता पहल की गई। इन गांवों में “हर घर नल से जल” योजना के अंतर्गत पेयजल सुविधा तो उपलब्ध थी, फिर भी कुछ ग्रामीण परंपरागत आदतों या जानकारी के अभाव में नदी और नालों…
रायपुर/दिल्ली। PM मोदी से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुलाकात की। https://twitter.com/tokhansahu_bjp/status/1951565553174454511 धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अब विकास के साथ सामाजिक-स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है। प्रशासन इसके लिए तरह-तरह से प्रयास कर लोगों को समझाईश दे रहा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम एवं उसूर विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी में जल जीवन मिशन के तहत जल सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ऐसे ही एक अनोखी और प्रेरणादायक जनजागरूकता पहल की गई। इन गांवों में “हर घर नल से जल” योजना के अंतर्गत पेयजल सुविधा तो उपलब्ध थी, फिर भी कुछ ग्रामीण…
रायपुर/दिल्ली। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को पैसा ट्रांसफर किया। साय ने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई। राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित “पीएम किसान दिवस कार्यक्रम” में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी व कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ सम्मिलित हुआ। अब तक इस योजना के माध्यम से राज्य के अन्नदाताओं को कुल 9765 करोड़…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों, विकास योजनाओं और बस्तर फोकस के एजेंडे को साधने की दिशा में एक ठोस कदम साबित हुआ। सीएम साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा। सीएम ने जानकारी दी कि पीएम ने न्यौता स्वीकार कर लिया है। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से 21 मार्च 2026 तक चलेगा, यानी 25 हफ्तों तक छत्तीसगढ़ में उत्सव की राजनीति और विकास की तस्वीर देखने…