बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम मोपर,पलारी के ग्राम ससहा, कसडोल के ग्राम डेराडीह एवं नगर पंचायत पलारी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग…
Author: Knock India
रायपुर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सपघरा के सुखबासुपारा में नलकूप खनन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने नलकूप खनन कराया, जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल गई है। नलकूप शुरू होने के साथ ही गांव में खुशी का…
रायपुर। कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम ‘हरदी’ के रहने वाले भीमा मारकंडे की कहानी आज संघर्ष कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक मिशाल बन गई है।जब वक्त ने ली कठिन परीक्षाभीमा की जिंदगी तब बदल गई जब हैदराबाद में निर्माण कार्य (मजदूरी) के दौरान वे ऊंचाई से गिर गए। कमर में आई गंभीर चोट ने उनके चलने-फिरने की शक्ति छीन ली। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ 9 वर्ष और 4 वर्ष दो छोटी…
‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास होता है। सरकारें योजनाएं बनाती हैं, बजट प्रस्तुत करती हैं और विकास के दावे करती हैं, लेकिन इन सबकी सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब उनका लाभ आम नागरिक तक पहुंचे और लोग स्वयं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करें। छत्तीसगढ़ में इसी सोच को साकार करने के लिए ‘सुशासन तिहार’ जैसे अभिनव अभियान की शुरुआत की गई है। https://www.youtube.com/live/0XtF7lC9gMY?si=lvBYjmBMIiMCfjMD 1 मई से 10 जून तक चलने वाला यह 40 दिवसीय अभियान शासन…
बीते दिवस आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे। द रेडिएंट वे स्कूल रायपुर में कक्षा दसवीं में अध्यनरत कुमारी स्पृहा मंडल मंडल ने 93% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।स्पृहा मंडल के पिता धीरज मंडल निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत है तथा माता , रीता मंडल सरकारी स्कूल की शिक्षिका है।स्पृहा मंडल भविष्य में IIT की पढ़ाई करना चाहती है। वह सेल्फ स्टडी को अत्यंत कारगर बताती है। स्पृहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। विद्यालय परिवार स्पृहा की सफलता…
महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 15 हजार की संपत्ति जब्त की गई है। यह गांजा ओडिशा से लाकर सरायपाली क्षेत्र के देवलभाटा गांव में खपाने की योजना थी। आरोपी गांजा को पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी में थे, जिससे स्थानीय स्तर पर…
Smart Toll System India: भारत ने अपने हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देश का पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल सिस्टम शुरू कर दिया गया है, जिसमें अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। यह सिस्टम गुजरात के NH-48 पर सूरत–भरूच सेक्शन के चोरयासी टोल प्लाजा पर लागू किया गया है। इसके जरिए टोल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमैटिक हो गई है, जिससे यात्रियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। Smart Toll System India: इस तकनीक में हाई-टेक कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं, जो वाहनों की…
नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के कारण रेल यात्रियों को अगले 20 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने 3 मई से 22 मई 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ गाड़ियों के मार्ग में बदलाव करने का फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति, सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। 10 ट्रेनें पूरी…
रायपुर : मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक सक्रिय विंड डिसकंटिन्युटी सिस्टम का असर देखा जा रहा है, जो ओडिशा से लेकर तमिलनाडु तक फैला हुआ है। यह सिस्टम लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जिसके कारण प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान में गिरावट, गर्मी से हल्की राहत पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक तापमान 43.6°C रिकॉर्ड हुआ, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज किया गया। आने वाले…
चेन्नई : IPL 2026 में संघर्ष कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हारने वाली टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की राह लगभग मुश्किल हो सकती है। दोनों टीमों पर जीत का दबाव चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें टीम को 3 जीत और 5 हार मिली है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की स्थिति और खराब रही है। मुंबई ने 8 में से…