दंतेवाड़ा जिले में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि बस्तर संभाग में एक नई ‘श्वेत क्रांति’ का संकेत दे रही है। कभी संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले इस अंचल में अब पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मुख्य आधार बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, बल्कि यह पहल स्थानीय स्तर पर कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है। मजदूरी से ‘मल्टी-फार्मिंग’ तक का प्रेरणादायक सफर दंतेवाड़ा के गीदम विकासखंड के ग्राम गुमड़ा के रहने वाले 36 वर्षीय…
Author: Knock India
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वृद्धजनों के लिए एक मजबूत और संवेदनशील सामाजिक सुरक्षा तंत्र विकसित किया है, वहीं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभागीय योजनाएँ प्रभावी रूप से धरातल पर क्रियान्वित हो रही हैं। इन प्रयासों से वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। सरल प्रक्रिया, सहज लाभ राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी अलग “सीनियर सिटीजन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में श्रमिकों के हित में व्यापक पहल हुई…
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गांजा तस्करों को पकड़ने निकली पुलिस खुद ही चोरी की वारदात का शिकार हो गई। रेड के दौरान पुलिस की बोलेरो वाहन चोरी हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में वाहन और आरोपी दोनों को पकड़ लिया। रेड के दौरान हुई बड़ी चूक जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कोतवाली थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस टीम वाहन से उतरकर आरोपियों…
न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज पंजाब इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, जबकि राजस्थान हालिया हार के बाद वापसी की कोशिश में उतरेगी। वैभव सूर्यवंशी बन रहे सीजन के सबसे बड़े स्टार इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जो इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक जड़कर सभी को चौंका दिया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त पारूल की रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सफल सर्जरी के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है।‘प्रोजेक्ट धड़कन’ अब नारायणपुर जिले में योजना भर नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद का नाम बन चुका है जिनके लिए हर नन्हीं धड़कन सबसे कीमती है। थकान से जूझती थी नन्हीं पारूल अबूझमाड़ अंचल के ब्रेहबेड़ा गांव की पारूल कुछ समय पहले तक जल्दी थक जाती थी और…
छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला, जो कभी अपनी भौगोलिक दुर्गमता के लिए जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख रहा है। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत वनांचल के उन हिस्सों तक डॉक्टर और दवाइयां पहुँच रही हैं, जहाँ पहुँचना कभी नामुमकिन सा लगता था। यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बस्तर की पहाड़ियों में बसने वाले आदिवासियों के लिए जीवन का नया उजाला बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान आज सुकमा के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा है। दहलीज पर डॉक्टर-…
ग्रामोदय बुनकर सहकारी समिति ने अपने सामूहिक प्रयास, मेहनत और दूरदृष्टि के बल पर ऐसी सफलता की कहानी रची है, जो न केवल आर्थिक उन्नति का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाएँ यदि अवसर और सहयोग प्राप्त करें, तो वे किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर सकती हैं। धमतरी जिले के छोटे से ग्राम नारी में आज आत्मनिर्भरता, परंपरा और नवाचार का एक अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कभी सीमित संसाधनों और अवसरों वाला यह गाँव अब ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी है। परंपरा से जुड़ी नई शुरुआत…
CG NEWS : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए साफ कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में उनकी भूमिका सामने आती है और उन्हें राहत देना उचित नहीं होगा। CG NEWS : कोर्ट ने यह भी माना कि टुटेजा पहले एक वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर रह चुके हैं, ऐसे में जमानत मिलने पर गवाहों और सबूतों को प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस निर्णय के बाद उन्हें फिलहाल जेल में ही…
CG Bord Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। CG Bord Result: मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि फिलहाल अंकों के मिलान और तकनीकी प्रक्रिया पर काम चल रहा है। ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि रिजल्ट…