रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय संघ ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन’ (NACHA) ने 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया. इस आयोजन में अमेरिका और अन्य देशों के विभिन्न हिस्सों से छत्तीसगढ़ी प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य वैश्विक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना था. सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. उन्होंने NACHA के वैश्विक छत्तीसगढ़ी एनआरआई समुदाय को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से राज्य सरकार से जुड़ने और निवेश को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया.…
Author: Knock India
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व मॉर्निंग वॉक पर नकले युवक से चाकू मारकर मोबाइल लूटने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही एक आरोपी को 40 हजार रुपए एवं दूसरे को 50 हजार रुपए जुर्माना अदा करने का आदेश भी दिया गया है. मोबाइल लूट केस में पहली बार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. यह सजा अपर सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत ने सुनाई. लोक अभियोजक राहुल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने शेख शब्बीर एवं आशीष मिर्झा उर्फ लियॉन उर्फ बबलू…
रायपुर। सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुःख जताया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति! बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने…
रायपुर 4 अगस्त 2025/ राज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया गया है। अब प्रतिमाह दी जाने वाली 400 यूनिट की छूट के स्थान पर 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत रियायत दी जाएगी। वर्तमान में राज्य के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 31 लाख परिवार (करीब 70%) ऐसे हैं जिनकी खपत 100 यूनिट प्रतिमाह से अधिक नहीं है। अतएव हॉफ बिजली बिल की छूट सीमा के इस पुनरीक्षण के बावजूद इन 31 लाख जरूरतमंद सामान्य एवं कमजोर वर्ग के उपभोक्ता परिवारों को…
Hanumanthapura हनुमंतपुरा : कर्नाटक के हनुमंतपुरा गाँव में कम से कम 20 मोर मृत पाए गए। तीन नर और 17 मादा मोरों के शव एक नाले के किनारे किसानों को कृषि भूमि में मिले। मौत के कारणों की जाँच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद, वन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया। मृत मोरों के शवों को उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। यह घटना 20 बंदरों, एक बाघिन और चार शावकों की अप्राकृतिक मौतों के कुछ दिनों बाद हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट…
Hyderabad हैदराबाद : तेलंगाना के मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग ने हैदराबाद के पास मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में छह आईटी पेशेवरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी में ये तकनीशियन एलएसडी ब्लॉट्स, हैश ऑयल और शराब का सेवन करते पाए गए। एक गुप्त सूचना के आधार पर, तेलंगाना आबकारी टास्क फोर्स ने एक फार्महाउस पर छापा मारा और ड्रग्स और विदेशी शराब जब्त की। आबकारी पुलिस के अनुसार, देर रात पार्टी में शामिल लोगों का ड्रग टेस्ट किया गया…
नई दिल्ली: भारत की बहुप्रतीक्षित पहली बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल (रविवार) घोषणा की कि यह हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच का 508 किलोमीटर का सफर मात्र 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो देश में रेलवे क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि देश के रेल इतिहास में एक क्रांतिकारी परिवर्तन की शुरुआत है। रेल मंत्री ने यह घोषणा गुजरात के भावनगर टर्मिनस पर आयोजित कार्यक्रम…
मुंबई: केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक तरफ रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के समूह की कंपनियों के खिलाफ करोड़ों रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 5 अगस्त को पूछताछ के लिए समन भेजा है, तो दूसरी तरफ दर्जन भर ऐसे बैंकों को चिट्ठी लिखकर उनकी मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं, जिन्होंने उनकी कंपनियों को लोन दिए थे। ईडी ने उन बैंकों को पत्र लिखकर उनकी कंपनियों को दिए गए ऋणों का विवरण मांगा है। मामले से जुड़े लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में हरिभूमि और आईएनएच मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मानती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब से मैंने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उसी क्षण से मेरी प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए उसमें सुधार की ठोस पहल की जाए। सबसे पहले एक…
Raipur. रायपुर। नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माणकार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि राज्योत्सव (1 नवम्बर) के अवसर पर इसे जनता को समर्पित किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ…