Author: Knock India

सरगुजा। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के घर को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने आंगन में लगी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति पर हाथ साफ कर के फरार हो गए हैं. कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैंपस में मंगलवार रात को चोरो ने धावा बोल दिया. चोरों ने आंगन में लगी 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चोरी कर लिया और फरार हो गए. घटना के बाद थाने में इसकी शिकायत की गई है. पुलिस…

Read More

रायपुर। राजधानी की सड़कों पर अक्सर त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति बनती थी, जिससे निपटने के लिए निगम ने मुहीम शुरू कर दी है. इस बार गणेशोत्सव के लिए मूर्तियों की बिक्री सड़क किनारे नहीं होगी. जोन 5 और जोन 7 क्षेत्र में सड़क किनारे मूर्तियों की बिक्री करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निगम ने लाखेनगर मैदान में मूर्तिकारों को मूर्तियां बेचने की अनुमति दी है. महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर एमआईसी मेंबर दीपक जायसवाल ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक और राकेश शर्मा के अलावा अधिकारियों के साथ मूर्तिकारों की बैठक बुलाई. इनमें मूर्तिकार संघ के अध्यक्ष…

Read More

जगदलपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने X पोस्ट में कहा, आज बस्तर प्रवास के दौरान प्रकृति की अनुपम धरोहर चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। यह दृश्य न केवल आंखों को आनंदित करता है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी दर्शाता है। इस दौरान साथ में महापौर संजय पाण्डे, CGMSC के चेयरमैन दीपक म्हस्के , विभाग के अध्यक्ष अमित कटारिया सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं स्टाफ के साथियों के साथ यादगार पल को कैमरे में कैद किया। https://twitter.com/ShyamBihariBjp/status/1952976693129560442

Read More

कोरबा। जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। इस मामले में तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैरक नंबर 10 और 11 में बंद चार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, सरना सिंकू, राजा कंवर और दशरथ सिदार को जेल परिसर स्थित गौशाला में बीमार गाय को दवा लगाने के…

Read More

बिलासपुर। जिले में शराब के नशे में अधेड़ पड़ोसी ने युवक को गाली दी, जिससे नाराज होकर युवक ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हमले में खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अधेड़ से मिलने गया था, तब शराब के नशे में उसने गाली देनी शुरू कर दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। सहन नहीं हुआ तो मार दिया। ग्राम पहाड़बछाली का रहने वाला छेदीलाल यादव (65)…

Read More

खनिज विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) ने राज्य में हाल ही में प्राप्त संयुक्त अनुज्ञा क्षेत्र में निकल (Nickel), क्रोमियम (Chromium) और प्लेटिनम समूह के तत्वों (PGEs) की खोज की है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि छत्तीसगढ़ में रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और उनके सतत विकास के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। यह खोज महासमुंद जिले के भालुकोना–जामनीडीह निकल, क्रोमियम और PGE ब्लॉक में हुई है, जो लगभग 3000 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस क्षेत्र का प्रारंभिक अन्वेषण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। इसके लिए विभाग द्वारा निरंतर नवाचार और प्रभावी कार्ययोजना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए वर्ष 2025–26 के लिए जिलेवार प्रशिक्षण उपलब्धि और आबंटित बजट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0, और प्रधानमंत्री…

Read More

बीजापुर। जिले में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जोरदार विस्फोट के कारण युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीएचसी, उसूर रेफर किया गया है. फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, ईलमीड़ी निवासी प्रमोद ककेम (24 साल) अपने रिश्तेदार के घर ग्राम गुंजेपर्ती घर आया हुआ था. वह नहाने के लिए आसपास नाला गया था. इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया. जबरदस्त विस्फोट के कारण ग्रामीण के दोनो…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं। देश एवं प्रदेश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 2 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। राज्यपाल डेका ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल झण्डा फहराने की परंपरा नही है बल्कि हमारी राष्ट्र भक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के साथ हमारा जुड़ाव, हमारे…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित करते हुए लाभ के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं । ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। महासमुंद जिले के ग्राम गुलझर की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि आत्मनिर्भरता का रास्ता दूर नहीं, यदि सही दिशा, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास साथ हों। वर्ष 2019 में गठित जय बड़ादेव…

Read More