Bilaspur Warehouse Fire:बिलासपुर गोदाम आग की घटना ने शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में देर रात अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें पूरे परिसर में फैल गईं। आग की तेज लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। बिलासपुर गोदाम आग के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में खाद्य तेल…
Author: Knock India
बलौदाबाजार। खरीफ वर्ष 2026-27 हेतु खेती के लिये जिले के सहकारी समितियो में खाद एवं बीज़ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान समितियों से उर्वरक और बीज़ का अग्रिम उठाव तेजी से कर रहे हैं। इस वर्ष समितियो में उर्वरक भण्डारण हेतु 58350 मेट्रिक टन का लक्ष्य हैं जिसके विरुद्ध 24299 मेट्रिक टन भण्डारण एवं समितियो के द्वारा 4102 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है।समितियों में 20197 मेट्रिक टन खाद शेष है।बीज भण्डारण लक्ष्य 32690 क्विंटल के विरुद्ध 6593 क्विंटल भण्डारण एवं 3338 क्विंटल वितरण किया गया है। किसानों को खेती किसानी में दिक्कत न हो इसके लिये…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कटघोरा- डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित प्रदेश में चल रही अन्य रेल परियोजनाओं की प्रगति और बोर्ड के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं और समयसीमा पर चर्चा की। बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं रेल परियोजनाएं रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम रजत बंसल सहित वित्त विभाग एवं रेलवे कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रायपुर स्थित…
Raipur. रायपुर। आम केवल एक फल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आम उत्पादों को बडे रूप में विकसित करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व में आम उत्पादन में अग्रणी है और देश में एक हजार से अधिक किस्मों के आम पाए…
CG Transport News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जल्द महंगाई का एक और झटका लग सकता है। डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के निजी बस संचालकों ने बस किराए में वृद्धि की मांग तेज कर दी है। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ईंधन लागत के कारण मौजूदा किराए में बसों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में किराया संशोधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। CG Transport News:बस ऑपरेटरों का तर्क है कि डीजल की कीमत बढ़ने से…
रायपुर। डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 1 जून 2026 से मंत्रालय सहित सभी शासकीय विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य करने का आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सामान्य परिस्थितियों में किसी भी विभाग में हार्ड कॉपी (कागजी) फाइलें स्वीकार नहीं की जाएंगी और पूरा कामकाज डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। CG E-Office System: सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब सभी विभागीय फाइलें, प्रस्ताव, टिप्पणियां और कार्यालयीन नस्तियां केवल ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से ही…
जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदाम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में गांजा और गांजे के पौधे जब्त किए है। मामले में आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक लोदाम थाना क्षेत्र के खिखिर टोली गांव में पुलिस को गांजा उगाने और रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर छापा मारा, जहां से 40 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा करीब 3 किलो 646…
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद, बीज, दवा, बैंकिंग और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभता से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषकों को सशक्त बनाने के लिए सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समिति का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्राथमिक कृषि साख समितियों को बहुआयामी स्वरूप प्रदान करने के लिए उन्हें दुग्ध, मत्स्य पालन और लघु वनोपज के कार्यों से सीधे जोड़ा जाए। अन्न…
विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गरियाबंद जिले के उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव (ओटर) की प्रमाणिक उपस्थिति दर्ज की गई है। यह सफलता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संयुक्त शोध प्रयासों से संभव हुई है। गरियाबंद वनमंडल के डीएफओ श्री वरुण जैन के सहयोग से लगाए गए कैमरा ट्रैप में ऊदबिलाव के स्पष्ट चित्र प्राप्त हुए हैं। इससे यह प्रमाणित हुआ है कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का जलीय पारिस्थितिकी तंत्र स्वस्थ…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, खनिज क्षेत्र के विस्तार तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी के विस्तार तथा औद्योगिक गतिविधियों को और गति देने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन, कोयला गैसीकरण, सौर ऊर्जा विकास…