Raipur. रायपुर। शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकास कार्यों की प्रगति, राजस्व मामलों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाएं विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा से बाहर तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी और बिलासपुर को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री…
मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण, वितरण और निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में वर्तमान में सहकारी, निजी एवं डबल लॉक केंद्रों सहित कुल 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध…
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। चौपाल के लिए जा रहे मुख्यमंत्री का काफिला अचानक एक छोटी-सी किराना दुकान के सामने रुक गया। बाहर से देखने पर यह एक सामान्य दुकान थी, लेकिन उसके भीतर संघर्ष, साहस और बदलाव की एक असाधारण कहानी छिपी थी।यह दुकान आत्मसमर्पित दंपत्ति मासा तामो और जयमोती की थी। मुख्यमंत्री दुकान के भीतर पहुंचे, दोनों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दुकान से पानी की बोतल खरीदी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग (आरटीओ) की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी होने से पहले ही कथित तौर पर कुछ नामों की चर्चा तेज हो गई है। विभागीय और राजनीतिक गलियारों में यह दावा किया जा रहा है कि संभावित सूची के कुछ नाम पहले से ही सामने आ चुके हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, सी.के. साहू के दुर्ग से पाटेकोहरा, केशव राजवंड़े के रायपुर से दुर्ग तथा राजेंद्र बरम के पाटेकोहरा से रायपुर स्थानांतरण की चर्चाएं जोरों पर हैं। इन नामों को लेकर संबंधित अधिकारियों के परिचितों द्वारा भी दावे किए जा रहे…
Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: कोलंबो। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर के कारण श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के अनुसार देश में पेट्रोल 434 रुपये प्रति लीटर और डीजल 407 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मिट्टी के तेल की कीमत बढ़कर 285 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: श्रीलंका की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ने नई कीमतें लागू कर दी हैं। पिछले तीन महीनों में यह पांचवीं बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ती कीमतों का…
Korba News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल फोन की जिद को लेकर एक बच्ची पेड़ पर चढ़ गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बच्ची नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी। जब परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी तो वह नाराज होकर गांव के पास एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई। Korba News: परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। बच्ची की जिद के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी…
संभागायुक्त दुर्ग द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेखित है कि कलेक्टर दुर्ग से प्राप्त प्रस्ताव एवं ग्राम थनौद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में श्री पाण्डेय द्वारा आम जनता से अशिष्ट व्यवहार संबंधी वीडियो क्लिप के अवलोकन से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार एवं शिविर में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही तथा अशिष्टतापूर्ण व्यवहार किया। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन…
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा शनिवार को “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। दिनभर चले विभिन्न सत्रों में पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों, नई मीडिया की भूमिका तथा पत्रकारिता के भविष्य पर गंभीर विमर्श हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का ‘मन की बात’ छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास का क्षण बन गया, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर दोनों का उल्लेख कर पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब देश का सर्वोच्च नेतृत्व किसी राज्य की उपलब्धियों और प्रतिभाओं…