पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु रहा समर्पित पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 19 जुलाई 2025/ पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु समर्पित रहा। वह इंदौर की न केवल महारानी थीं, बल्कि न्यायप्रिय, धार्मिक एवं निष्पक्ष प्रशासक भी थीं। उन्होंने देशभर में धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल…
Author: Knock India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्री अभिनव बिंद्रा ने की मुलाकात छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट के लिए होगा कार्य रायपुर, 19 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं अब आकाश को छूएंगी। राज्य के खिलाड़ी प्रारंभिक स्तर से ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दक्ष बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्री अभिनव बिंद्रा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री बिंद्रा से छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी एवं स्पोर्ट्स साइंस…
रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कहा कि ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अदाणी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की…
रायपुर। नवापारा में एक महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नवापारा और राजिम को जोड़ने वाले महानदी पुल से आज सुबह एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि, महिला की जान बच गई। महिला पानी में गिरने के बाद खुद तैरकर पुल के एक पिलर के…
Raipur. रायपुर। प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो राज्य गठन के बाद अब तक की सर्वाधिक मात्रा है। उपार्जित धान का त्वरित निराकरण कस्टम मिलिंग के माध्यम से किया जा रहा है। धान खरीदी की समाप्ति तक प्रदेश को केन्द्रीय पूल अंतर्गत 70 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। राज्य की कल्याणकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवश्यक राज्य पूल के लक्ष्य के साथ मिलाकर कुल 118.17 लाख मीट्रिक टन धान की…
Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अभियान में शामिल सभी जवानों को उनकी वीरता और अदम्य साहस के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में अब तक 6 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की खबर प्राप्त हो रही है। इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबल के सभी वीर जवानों को बधाई देता हूँ और उनके अदम्य साहस…
Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस सफलता पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने वीर जवानों को सलाम करते हुए उनके साहस, शौर्य और समर्पण को नमन किया है।मंत्री रजवाड़े ने कहा कि जवानों की इस वीरता से ‘नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प को नया बल मिला है। https://twitter.com/LaxmiRajwade21/status/1946205012025294905 उन्होंने कहा, “आपकी वीरता ने नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और भी निर्णायक बना दिया है। यह सफलता हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का…
Raipur. रायपुर। राज्य में चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने और योग्य चिकित्सकों की नई पीढ़ी के लिए सरल, पारदर्शी एवं सुगम मार्ग सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रहित में महत्वपूर्ण नए नियम बनाए गए हैं। ये निर्णय चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में देखे जा रहे हैं। चिकित्सा स्नातक (एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस. एवं बी.पी.टी.) पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग के लिए शासन द्वारा नवीन नियम संशोधन किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष से काउंसलिंग प्रक्रिया…
रायपुर, 18 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 19 जुलाई को नवा रायपुर, अटल नगर के सेक्टर-5 में एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और चिकित्सा नवाचार का हब बनाने की दिशा में एस्पायर फार्मास्यूटिकल इकाई का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान का हिस्सा है। यह संस्थान अनुसंधान, विकास और निर्यात के लिए भविष्य में छत्तीसगढ़ का केंद्र बनेगा। यह हाई-टेक फार्मा इकाई न केवल नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित है, बल्कि यह राज्य के औद्योगिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को…
राज्य की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रायपुर, 18 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्य की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास को सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह विधेयक राज्य के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विधेयक के उद्देश्यों, प्रावधानों और इससे होने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विधेयक प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर…