Author: Knock India

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्भाग के पहले स्पेस एजुकेशन लैब का लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक लैब भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर समर्पित किया गया है। डीएमएफ के सहयोग से स्थापित यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में अंतरिक्ष, भौतिकी, भूगोल और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय की छात्राओं से लैब के तकनीकी पक्षों के बारे में जानकारी ली। कक्षा नवमीं की छात्रा अनुजा ने ऐरोहब मॉडल का प्रदर्शन किया,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गुण्डरदेही की ग्राम पंचायत-कांदुल के अंतर्गत नवीन हाट बाजार के समीप नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 60 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड-गुरूर की ग्राम पंचायत ओझागहन ग्राम-पड़कीभाट में स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 59…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। “बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिले की ग्राम पंचायत जाटा के बहेराडीह के दुलार सिंह खेत में एक डबरी बनाने से ही खेती और पशुपालन में होने वाली बढ़ौत्तरी का सजीव उदाहरण बन गए हैं। दुलार सिंह ने यह डबरी भी मनरेगा योजना के माध्यम से बनवाई है। ग्रामीण जीवन का आधार सदैव कृषि और पशुपालन रहा है, परंतु इन दोनों ही कार्यों की आत्मा जल है । यदि जल की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्वयं सशक्त हो जाती है। इसी सोच को दुलार सिंह ने साकार रूप दिया है। डबरी निर्माण होने से पूर्व दुलार सिंह को अपने खेतों की…

Read More

Delhi दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की उस याचिका पर केंद्र, लद्दाख प्रशासन और अन्य को नोटिस जारी किए, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए), 1980 के तहत नज़रबंदी से उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने जोधपुर जेल प्रशासन को भी नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी। लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच 24 सितंबर को…

Read More

मुंबई: 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से लंबी पूछताछ की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की एक टीम शिल्पा शेट्टी के आवास पर पहुंची, जहां करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान पुलिस ने अभिनेत्री से उनकी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते से जुड़े कथित लेन-देन को लेकर कई सवाल पूछे। पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपनी कंपनी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके अलावा उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच अधिकारियों को सौंपे हैं, जिनकी…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में तीन कफ सिरप की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। ये कार्रवाई उन रिपोर्ट्स के बाद की गई है, जिनमें बताया गया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ बच्चों की मौत संदिग्ध कफ सिरप के इस्तेमाल से हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम (रांची) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन कफ सिरप (कोल्ड्रेफ, रेपीफ्रेश टीआर और रिलाइफ सिरप) में डायइथाइलीन ग्लाइकॉल की मात्रा ज्यादा पाई गई है। निदेशालय ने सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में…

Read More

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम जिले की दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई अपेह नन्ना मालाची (39 वर्ष) को हिरासत में लिया है। मालाची नाइजीरिया के एनुगुएज़िके का निवासी है और 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा मई 2021 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली की मदद से उसकी निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने अवैध प्रवासियों पर नजर रखने और अपराध रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत,…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिकवि वाल्मीकि द्वारा रचित ‘रामायण’ ने मानव समाज को प्रभु श्रीराम की प्रेरणादायक कथा और आदर्श जीवन-मूल्यों की धरोहर प्रदान की है। आध्यात्मिक जागृति, करुणा और मानवीय आदर्शों के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि की गणना भारतीय संस्कृति के आधार-स्तंभों में की जाती है। उनकी पावन स्मृति को मैं सादर नमन करती हूं। मैं आशा करती…

Read More

रायपुर,07 अक्टूबर 2025 पहली बार सीएसआर फंड से 61 करोड़ की राशि विकास कार्याे के लिए जशपुर जिले को आबंटित की गई है। इस राशि से जिले में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के लाल विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास…

Read More