छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका में आयोजित प्रतिष्ठित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, प्रतिभाशाली मानवबल और उद्योग-अनुकूल नीतियों का सशक्त संगम है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और जापान विश्वास एवं साझा मूल्यों की गहरी डोर से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने जापानी साझेदारों से आह्वान किया कि वे नवाचार, अवसर और साझा समृद्धि से आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरताज फूड्स, ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 11.45…
Author: Knock India
छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं। भारत ने प्राचीन काल से ही लोकतंत्र की भावना को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यही माध्यम है जिससे जनता की आकांक्षाएं शासन की नीतियों में बदलती हैं। डॉ. सिंह आज नई दिल्ली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में ‘भारत लोकतंत्र की जननी‘ विषय पर सम्बोधित कर रहे थे। ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायते…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि श्री अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान…
रायपुर, 24 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेवता पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भइया’ के नेवता पर आयोजित इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने माताओं-बहनों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उपस्थित माताओं-बहनों को तीजा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि…
ओसाका (जापान) में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन दिवस पर 22 हजार से अधिक दर्शकों ने यहाँ पहुँचकर छत्तीसगढ़ की विरासत, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक का अनुभव किया। भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त 2025 तक भारत पैवेलियन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। आज इस भव्य पैवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ : संस्कृति, उद्योग और अवसरों का संगम पैवेलियन को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह आगंतुकों को एक जीवंत…
Mumbai मुंबई, 23 अगस्त: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.49 अरब डॉलर बढ़कर 695.11 अरब डॉलर हो गया। यह वृद्धि 8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.75 अरब डॉलर बढ़कर 693.62 अरब डॉलर होने के बाद हुई है, जो देश की स्थिर बाह्य संतुलन स्थिति को दर्शाता है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि से RBI को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूत करने की अधिक गुंजाइश मिलती है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार RBI को रुपये को गिरने से रोकने और…
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रहे एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट में भारत ए महिला क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम की कुल बढ़त 254 रनों की हो गई है। इसमें राघवी बिष्ट और शेफाली वर्मा के अर्धशतकों की अहम भूमिका रही। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाली राघवी बिष्ट ने दूसरी पारी में भी 86 रन की पारी खेली। वहीं, शेफाली वर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के दम पर तीसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने 8 विकेट पर 260 रन बनाकर…
Entertainment मनोरंजन : अभिनेत्री मौनी रॉय अपने सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। हर कुछ दिनों में, वह काम से जुड़ी कोई नई जानकारी या अपनी सैर की तस्वीरें शेयर करती हैं, और कभी-कभी कमेंट्स में कुछ प्रशंसकों से बातचीत भी करती हैं। लेकिन शुक्रवार को, उन्होंने अपने एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी शक्ल-सूरत पर एक भद्दी टिप्पणी का जवाब दिया। मौनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का एक संग्रह पोस्ट किया था, जिसे उनके प्रशंसकों ने हज़ारों लाइक्स और प्रशंसात्मक टिप्पणियों के साथ खूब पसंद किया। हालाँकि, कुछ ट्रोल्स ने भी तीखी टिप्पणियाँ और…
Guwahati, गुवाहाटी : देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी-जी) के साथ साझेदारी में, एक भव्य सम्मान समारोह के साथ पीएसबी हैकाथॉन सीरीज 2025 – फिननोवेशन का सफलतापूर्वक समापन किया। यह श्रृंखला भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के समन्वय से वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य फिनटेक और साइबर सुरक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित करना और स्केलेबल समाधान को बढ़ावा देना है। विजेताओं को डीएफएस के सचिव एम नागराजू ने एसबीआई के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी की उपस्थिति में सम्मानित किया ; प्रोफेसर देवेन्द्र जलिहाल,…