Raigarh. रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 33 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें से 3 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के 86 व्यक्तियों का शुगर एवं बीपी परीक्षण, ब्लड ग्रुपिंग, मलेरिया जांच,…
Author: Knock India
रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े कथित रिश्वतखोरी प्रकरण में पांच आरोपियों को जमानत दी है। यह मामला एक कथित टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें इस बात के संकेत मिले थे कि अवैध लाभ (रिश्वत) के बदले निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी की गई थी। आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा नियुक्त निरीक्षकों की गोपनीय जानकारी लीक की गई और बाद में उन्हें अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए रिश्वत दी गई। मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर 2025 को हुई। सुनवाई के दौरान सिद्धार्थ…
बिलासपुर: उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश में राज्य सरकार को यह निर्देश दिया है कि सभी लैब टेक्नीशियनों को 2800 का ग्रेड पे प्रदान किया जाए। न्यायालय ने यह माना कि समान योग्यता, समान कार्य और समान दायित्व वाले कर्मचारियों को अलग-अलग वेतनमान देना प्राकृतिक न्याय और समानता के सिद्धांतों का उल्लंघन है। न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं का ग्रेड पे उनकी नियुक्ति की तिथि से 2800 निर्धारित किया जाए और दो माह के भीतर सभी बकाया राशि 6% वार्षिक ब्याज सहित अदा की जाए। इसके अतिरिक्त भविष्य में वेतन निर्धारण भी इसी अनुसार करने…
कांकेर: जिले के नरहरपुर ब्लॉक के कुराल ठेमली गांव में इस समय तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों के इकट्ठा होने से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें रोका जिसके दौरान झूमाझटकी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दो माह पहले जमगांव में एक ग्रामीण की निजी जमीन पर कब्जा कर ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना करते थे और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। ग्रामीण की शिकायत पर तहसील न्यायालय से जमीन खाली कराने का आदेश जारी किया गया था। आज प्रशासन और पुलिस को जमीन खाली करवानी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर #RunForUnity में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई… हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं…सरदार पटेल जी ने आजादी के बाद अपनी दूरदर्शिता के कारण सबको एक करके एक अखंड भारत का निर्माण किया…हम उनको नमन करते हैं…प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आह्वान किया है…यह एकता दौड़ फिटनेस का भी प्रतीक है…” https://twitter.com/ANI/status/1984115901436678239
रायपुर: यदि आपको भी अपने घर में 24 घंटे पानी के लिए नल कनेक्शन की जरूरत है तो आप फ्री में नल कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते है. ये आवेदन आप 15 नवंबर तक कर सकेंगे, तो चलिए जानते है आप इसके लिए कहा और कैसे आवेदन कर सकेंगे… मोतीबाग और गंज मंडी टंकी से 24 घंटे पानी सप्लाई व्यवस्था में फ्लॉप रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब इसके छूटे हुए 2 हजार 865 घरों में कनेक्शन के लिए 15 नवंबर तक अभियान चलाएगा. इधर जोन-4 कमिश्नरी के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने कहा कि अभी इस योजना के तहत सिर्फ…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आदिवासी अंचलों में सतत विकास और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए…
Raipur. रायपुर। राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पहल कर उन्हें रेडी-टू-ईट निर्माण का दायित्व सौंपा गया है। जो महिलाओं के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने तुरेनार स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क परिसर में प्रगति महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट इकाई का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। यहां उत्पादित पौष्टिक भोजन 409 आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचेगा, जहां प्रति माह 70 से 75 टन की खपत होगी। इससे बच्चों के पोषण के साथ-साथ महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार…
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकुद एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्यि में आज नगर पालिका कुम्हारी में 16 करोड़ 30 लाख 51 हजार की लागत के निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 में 30 लाख रूपए के लागत से अटल परिसर निर्माण कार्य, 5 करोड़ 32 लाख 68 हजार रूपए के लागत सेे जंजगिरी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य, 16 लाख 92 हजार के लागत से वार्ड क्रमांक 13 जी.ई.रोड कुम्हारी टोल प्लाजा के पास आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य,…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह ने इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और पत्रकारिता जगत को एक साथ जोड़ दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौम्यता, आत्मीयता और संवादप्रियता ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर राजधानी के प्रमुख मीडिया संस्थानों के संपादक, पत्रकार और सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के नए निवास नवा रायपुर में किया गया, जहां दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक माहौल ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं अतिथियों का स्वागत कर यह संदेश दिया कि सत्ता का केंद्र…