रायपुर, 08 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह तो दी, लेकिन उपचार का खर्च सुनकर परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। एक किसान परिवार के…
Author: Knock India
रायपुर. मेक इन सिलिकॉन, नेशनल सिंपोजियम एनबलिंग इंडिजीनियस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम के दौरान भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के विस्तार के लिए घोषणा की गई है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संस्थान के विस्तार के लिए 50-100 करोड़ रुपए की जरूरत को बजट में शामिल करने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से ही स्वीकार कर लिया. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंच से मुख्यमंत्री साय से मांग करते हुए कहा कि ट्रिपल आईटी रायपुर के विस्तार के लिए 50 से 100 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी, जिसे सरकार के बजट में शामिल किया जाए. उन्होंने…
रायपुर। सीएम साय ने भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री, मधुर स्वर साधिका छत्तीसगढ़ की बेटी सुलक्षणा पंडित के निधन पर दुःखद जताया है। उन्होंने कहा, संगीत और अभिनय की उनकी यात्रा की जड़ें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की उस सांस्कृतिक मिट्टी से जुड़ी थीं, जहाँ संगीत एक परंपरा नहीं एक जीवनधारा है। रायगढ़ की पुरानी बस्ती के रामगुड़ी पारा स्थित अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में जन्मी सुलक्षणा जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ के पैलेस रोड स्थित शासकीय बालिका विद्यालय में प्राप्त की थी। उनके पिता श्री प्रताप नारायण पंडित जी राजा चक्रधर सिंह के दरबार के प्रसिद्ध तबला वादक थे।…
रायपुर। रायपुर इंडोर स्टेडियम में वन्देमातरम् गूंजा , इस कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह गीत मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम, कृतज्ञता और राष्ट्रधर्म की भावना का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर मातृभूमि की वंदना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रव्यापी…
रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में नवजात शिशु का शव मिला। मौदहापारा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से लाश छोड़ने वाले की पहचान कर रही है। अज्ञात लोग यह शव को पालिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास डस्टबीन में फेंक गए थे। डाक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।
रायपुर। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुप्रीम फैसला’ सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों का नसबंदी करके कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। देश के शीर्ष न्ययालय ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के निर्देश दिए। देश के शीर्ष न्यायालय ने साथ ही हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है। मामले…
बिलासपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी शिकायतें मंत्री साहू के समक्ष रखीं।मंत्री साहू ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे, ताकि हर नागरिक की समस्या का समाधान तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से हो…
रायपुर। CM साय ने मंत्रालय में वंदे मातरम् गीत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, वंदे मातरम् सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम् शस्यश्यामलाम् मातरम्। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का गौरवपूर्ण अध्याय है। इस अवसर पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा स्मारक सिक्के का जारी होना एक ऐतिहासिक स्मृति है। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है, जिसने सदैव राष्ट्रीय गौरव,…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज वन्देमातरम 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब है कि इस वर्ष वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वंदे मातरम बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर सात नवंबर 1875 को लिखा गया था। पीएम मोदी ने किया ट्वीट पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया…
अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। जहां अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में वे शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इस साल जनजातीय गौरव दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर 19 और 20 नवंबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस…