खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) (Kamla Sodi surrender) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. कमला सोड़ी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी रही. वह माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन की सक्रिय सदस्य थी और एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को…
Raipur. रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन सुधार में अतुलनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की इस उत्कृष्ट सेवा और समर्पण को सम्मानित करते हुए ₹10 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाई है, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं की शक्ति…
Raipur. रायपुर। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य की विकास, प्रगति और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रेरक यात्रा का जश्न मनाया गया। उपराष्ट्रपति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ शामिल होने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस पाँच दिवसीय महोत्सव में लोगों ने छत्तीसगढ़ की…
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर आमना-सामना हुआ है। जानकारी के अनुसार, तरलागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आनारम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच दोपहर से मुठभेड़ जारी है। मौके पर डीआरजी (DRG), सीआरपीएफ (CRPF) और तरलागुड़ा थाना की संयुक्त टीम मौजूद है और इलाके में भारी गोलीबारी की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आनारम के घने जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू…
Raipur. रायपुर। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने महतारी वंदन योजना और नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि लखपति दीदी आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक हैं। यह केवल आय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले सभी विशिष्ट विभूतियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभूतियों को राज्य सरकार द्वारा अलंकरण से सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश की सामूहिक गौरवगाथा का प्रतीक है। https://twitter.com/drramansingh/status/1986079822171533595 उन्होंने कहा- “आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है।…
Rajnandgaon. राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गुरुवार को एक ऐतिहासिक अवसर देखने को मिला, जब देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उदयाचल स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थान की नई पाँच मंजिला इमारत का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि उदयाचल स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ हजारों लोगों ने अद्भूत और रोमांचक एयर शो का आनंद लिया। आज प्रदेशवासियों के लिए वायु सेना का एयर शो कमाल का अनुभव रहा। सेंध जलाशय के ऊपर वायु सेना के फाइटर प्लेन्स ने एक के बाद एक कई हवाई करतब दिखाए। आसमान में पंछियों के झुंड की…
रायपुर। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल डेका को धन्यवाद दिया। उनकी इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए राजभवन परिवार के आग्रह पर राधाकृष्णन ने राज्यपाल डेका के साथ सामूहिक फोटो भी ली।