रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होगा तथा इसे वर्ष 2027-28 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव तक पहुंचेगी शिक्षा, कौशल…
Author: Knock India
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले देवांगन परिवार की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव ला दिया है। पहले जहां हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल उनके लिए चिंता का कारण बनते थे, वहीं अब पिछले छह महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य आ रहा है। बिजली बिल जीरो हो जाने से देवांगन परिवार के सदस्यों के चेहरों पर अब मुस्कान की चमक लौट आई है। अनिता देवांगन ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 6 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया है, जिसकी कुल लागत लगभग…
रायपुर। सीएम साय से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और आचार्य राकेश कुमार ने मुलाकात की। साय ने x पोस्ट में बताया, मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी एवं अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए जीवन पर्यंत कार्य करने वाले, धर्मरक्षक, परम श्रद्धेय आदरणीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले “संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह” में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर कपिल शास्त्री भी उपस्थित रहे।
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उनकी यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और सतत विकास के बड़े लक्ष्यों को भी हासिल करेगी। साथ ही जीरो कार्बन एमिशन लक्ष्यों में योगदान सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में घर-घर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर लोगों को प्रदूषण मुक्त, मुफ्त और निरंतर बिजली देने…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति अब प्रभावी रूप से धरातल पर अपने सकारात्मक परिणाम दे रही है। इस पहल का प्रभाव सरगुजा संभाग के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला बगडीहपारा में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जहां अब दो शिक्षक नियमित रूप से पदस्थ हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। पूर्व में यह शाला सीमित शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही थी, जिससे बच्चों को सभी विषयों की पढ़ाई नहीं…
रायपुर, राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कांकेर जिला प्रशासन द्वारा ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत पंखाजूर एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लघंन पाये जाने, जैसे अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नॉनवेज का एक ही कण्टेनर में रखरखाव, खाद्य पदार्थो की अस्वच्छ हैंडलिंग इत्यादि के दुष्प्रभावों की…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने बुनकर समाज की सराहना करते हुए कहा कि हथकरघा कला हमारी समृद्ध विरासत है, जो प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और हमारी सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बुनकर समाज अपने श्रम, कौशल और रचनात्मकता के माध्यम से राज्य का गौरव बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार और ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीजापुर जिले में ₹24 लाख के इनामी समेत कुल 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक माओवादी मुठभेड़ के दौरान न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बदलते बस्तर की तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं और विकास की आवाज़ बुलंद हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर सेवा देने वाले अमित शाह के…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा घोषित 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अब तेजी मिलने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संशोधित प्रस्ताव स्कूल शिक्षा सचिव को भेज दिया है, जिसके अनुमोदन के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। भर्ती के प्रस्ताव में ये हैं पदों का वर्गीकरण संशोधित प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों का स्पष्ट वर्गीकरण किया गया है।…