बालोद। वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में फर्निचर और सागौन लकड़ी बरामद हुआ है. फिलहाल दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पिता देवनाथ देवांगन अवैध रूप से सागौन की लकड़ी रखकर आलीशान फर्नीचर और अन्य सामान का निर्माण कर रहा था. वह घोठिया गांव में अवैध तरीके से लकड़ी जमा कर फर्नीचर बना रहा था. इसकी…
Author: Knock India
दुर्ग। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। पुलिस की टीम सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले की पुलिस ने इससे पहले 8 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से 246 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार हेरोइन…
कोरबा। कोरबा से स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने नक्सली रामा इचा को गिरफ्तार किया है. वह कोयला खदान में काम करता है और कई मजदूर संगठनों से जुड़ा हुआ है. नक्सली रामा का कनेक्शन चंगोराभाठा में पकड़े गए जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उनकी पत्नी कमला कुरसम से है. जग्गू और उसके संपर्क में रहने वाले लोग लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे. तीन माह से अधिक समय तक वे किसी एक जगह नहीं रहते थे. काम छोड़कर वे वापस बस्तर चले जाते और वहां से आकर नया ठिकाना ढूंढते थे. उसने कई बड़े नक्सलियों को रायपुर के झुग्गी इलाकों में…
बिलासपुर। एसईसीएल में काम करने वाले कर्मचारियों की दीपावली इस बार जोरदार होगी। कंपनी की ओर से SECL सहित कोल इंडिया के हरेक कर्मचारी को इस बार एक लाख रूपए से अधिक का बोनस दिया गया है। अकेले एसईसीएल के 35705 कर्मियों को 356 करोड़ बोनस शुक्रवार (26 सितंबर) को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। एसईसीएल प्रबंधन का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी PLR राशि है। पिछले साल की तुलना में प्रत्येक कर्मी को ₹9,250 रूपए अधिक बोनस मिलेगा। एसईसीएल के कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ का सामूहिक लाभ मिलेगा। बता दें कि…
बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रातः 7 बजे “टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन” को हरी झंडी दिखाकर सोनबरसा वन विहार से रवाना किया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ साइक्लिंग भी की। भारत माता की जयघोष एवं भारी उत्साह के साथ साईक्लिस्ट मंजिल की ओर रवाना हुए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महासमुंद। रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलभराव स्तर लगातार वर्षा के कारण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे की स्थिति में बांध का जलभराव 94.82 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 17,356 क्यूसेक पानी की आवक रही। इस दौरान सिंचाई हेतु 3,700 क्यूसेक एवं महानदी नदी में 4,026 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ज्ञात है कि शनिवार सुबह 11 बजे तक बांध का जलभराव 94 प्रतिशत हो चुका था। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार वर्षा के चलते लगभग 15,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए पानी की आवक 25,000 क्यूसेक तक…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुँचे। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों के सरस्वती स्कूलों से चयनित 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं महोत्सवों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।पहला मार्ग छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग है, जिसकी लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। यह सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र के कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरा मार्ग टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुँच मार्ग तक का निर्माण है, जिसके लिए 5 करोड़…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना का रजत जयंती समारोह’ का आयोजन राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल डेका ने कहा कि इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती समारोह में आप सभी को संबोधित करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है। 1 नवम्बर 2000 को जब छत्तीसगढ़ राज्य…
बिलासपुर। CM विष्णुदेव साय सेंदरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां लोकार्पण एवं मेधावी छात्र अलंकरण व प्रांतीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन समारोह का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर शनिवार (27 सितंबर) को हाइकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शिरकत की और न्यायिक महोत्सव का उद्घाटन किया। समारोह में शामिल हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीते 25 साल में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। इस…