रायपुर। बिरगांव स्थित बड़ा तालाब में आयोजित हुआ कार्यक्रम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, बिरगांव के बड़ा तालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में अश्लील डांस किया गया है। युवतियों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी @RaipurDistrict के बिरगांव बड़ा तालाब में छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर जब भक्ति गीतों की जगह अश्लील ठुमके लगे, तो छत्तीगढ़िया लोगों का गुस्सा…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर जिले के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी महान लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई जागरूकता…
फरसाबहार। CM विष्णुदेव साय फरसाबहार पहुंचे है, जहां आयोजित विधानसभा सम्मेलन – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए। https://twitter.com/vishnudsai/status/1983097286638088290 मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य:प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता…
रायपुर 28 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक…
जशपुर। CM साय ने सपरिवार कुनकुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किए। सीएम साय ने सोशल मीडिया में लिखा, जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सपत्नीक महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर तुलसी अर्चन कार्यक्रम में सहभागी होकर विधिवत् पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगल कामना की। जगन्नाथ महाप्रभु छत्तीसगढ़ पर सदैव अपनी अनंत कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से हमारा प्रदेश विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।जय जगन्नाथ। https://twitter.com/vishnudsai/status/1983061588958388398
रायपुर. सप्ताह के पहले दिन सोने में 2100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 6500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई. सोमवार को सोना 125000 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 150000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि सोना पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को 127100 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 156500 प्रति किलोग्राम थी. सोमवार को घटकर सोना 1,25,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई. गिरावट के आंकड़े एक नजर 10 दिनों में 63800 रुपये तक सस्ता…
दंतेवाड़ा। जिले में घर घुसकर सो रहे युवक का किसी ने गला काट दिया। घटना 14 अक्टूबर की है। अगले दिन सुबह जब पत्नी उठी तो पति की खून से सनी लाश देखकर रोने लगी जिसके बाद आसपास के सभी लोग देखने पहुंचे। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। हत्या की वारदात के 13 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला है। हत्यारा मृतक का करीबी था। उसी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके बाद आरोपी ने घर…
रायपुर। एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को पूरे 25 साल हो जाएंगे, लिहाजा राज्य की रजत जयंती का समारोह इस बार काफी अलग और भव्य होने वाला है। प्रदेश सरकार द्वारा नया रायपुर में राज्योत्सव को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में हिस्सा लेने आ रहे हैं और इस भव्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पीएम के प्रवास को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पीएम मोदी…
गरियाबंद। किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है. बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. मौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं. नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं. पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे…
बलौदाबाजार। ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है. पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है. युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है, जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था. युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं, जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल का शव मिला था.…