रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की…
Author: Knock India
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक एकता और अंत्योदय की भावना का ऐसा प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है। 10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव. कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है. जांच के दौरान सामने आया कि दोनों मामलों में आरोपियों ने नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को दो अलग-अलग प्रार्थियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिगों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.मामले की…
दुर्ग। जिले में अवैध अफीम की खेती और उससे जुड़े तस्करी नेटवर्क का लगातार खुलासा हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मामले में राजस्थान के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल और ढाबे में छापेमारी के दौरान 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) और 1 लाख 29 हजार रुपए कैश बरामद हुए। दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले है, जो बेमेतरा जिले में रह रहे थे। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर, छोटू राम शामिल हैं। पुलिस ने सभी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। साथ ही सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी। इसके अलावा विधानसभा में विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल…
रायपुर। रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की ओर से 17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू की जा रही है। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां के लिए छत्तीसगढ़ वाले हवाई यात्रा कर सकेंगे। नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3614 और रीवा से रायपुर के लिए 4293 रुपए तय किया गया है। सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया कम-ज्यादा होता रहेगा। एलायंस एयर की ओर से फिलहाल इस फ्लाइट को…
कोरिया। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.inपर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेडसमेन (8वीं…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि से न केवल आपके विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय और एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर स्कूल के संचालक श्री सिद्धार्थ सिंह, कमांडेंट (सेवानिवृत्त) कर्नल श्री आर.के. वर्मा सहित विद्यालय…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ बेहतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी…