रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक श्री विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।
Author: News Desk
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे। प्रदेश में लागू होगी ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना’, 16 जून से शुरू होगा निरीक्षण अभियान छत्तीसगढ़ सरकार राज्यभर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना लागू करने जा…
बीजापुर बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सीसी मेम्बर नरसिम्हा चलम उर्फ गौतम उर्फ सुधारक को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि नरसिम्हाचलम मूलतः आंधप्रदेश के चिंतापालुदी का रहने वाला है। वह नक्सल संगठन में शिक्षा विभाग के कामों को देखता था। ऑटोमेटिक हथियार बरामद होने की खबर है। मुताबिक इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान आज सुबह…
बिलासपुर सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है। ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में लाए जाने…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। इस योजना से लाभान्वित होकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की श्रीमती हिन्देश्वरी इंदु राजे ने अपने कठिन हालात को पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं। पूर्व में मितानिन के रूप में सेवा दे चुकीं श्रीमती हिन्देश्वरी को कार्य से विराम लेने के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता उनके लिए आशा की किरण बनकर आई। इस राशि को अपनी माता…
रायपुर : भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए 20.57 करोड़ रूपए मंजूर लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए की मंजूरी दी गई मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विकास कार्यों को मिली रफ्तार रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। इन कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रहेगी। रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इस योजना की राशि 3 वर्ष में बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक ले जाएंगे। महिलाओं को संपत्ति के पंजीयन में दो प्रतिशत की छूट दी जा रही है इसके फलस्वरुप पिछले एक साल में 70 प्रतिशत…
रायपुर सलेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में दिनांक 5 जून 2025 को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) के अंतर्गत निर्मित नवीन मंच को 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर मंच' के नाम से समर्पित किया गया। इस समर्पण समारोह का नेतृत्व किया द राइट रेव. सुषमा कुमार, बिशप एवं चेयरपर्सन, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ CNI द्वारा। उनके कर-कमलों से इस मंच को राष्ट्र सेवा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रतीक देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित किया गया। यह एक ऐसा क्षण था जिसमें ईश्वर की महिमा और मानवता की सेवा का अद्भुत संगम…
रायपुर: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है और कुछ आईसीयू में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीत के बाद हजारों लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन मानव और प्रकृति के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है। वृक्षों को कटने से बचाने के साथ-साथ अधिक…