रायपुर छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश की गई. शातिर नकाबपोश लुटेरे ने अभिनेत्री के पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश की. यह घटना तब हुई जब वह रीवा से बिलासपुर की यात्रा कर रहीं थी. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर घटना के बारे में बताया. अभिनेत्री ने रेलवे पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. जानकारी के अनुसार ,कटनी जंक्शन के पास आउटर में ट्रेन रुकी थी. इस दौरान शातिर नकाबपोश लुटेरा पर्स और मोबाइल लूटने की कोशिश करने लगा. लेकिन इस दौरान अभिनेत्री ज्योत्सना ने साहस का परिचय दिया.…
Author: News Desk
रायपुर जिंदल स्टील और पावर लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन ने 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया। इस अवसर पर, प्लांट के कर्मचारियों ने योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता को समझा। जिंदल स्टील और पावर के मशीनरी डिवीजन…
नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार…
रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 22 जून रविवार से मौसम में बदलाव हो सकती है। पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसून के आगमन से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। हालांकि अब धमी होने की संभावना है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों…
रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा…
मेष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो होगी। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 9 वृष राशि: आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान स्वस्थ रहने योग को अपनी नियमित दिनचर्य में करें शामिल-मुख्यमंत्री नालंदा परिसर सहित 108 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण उत्साह के साथ मनाया गया जशपुर रणजीता स्टेडियम में योग दिवस जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों…
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसका इजाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग की महत्ता को स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 2014 में आवाज उठाई और इसे विश्व स्तर पर स्वीकृति दिलाई। वर्ष 2015 से प्रति 21 जून को विश्व योग दिवस…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक,…
रायपुर प्रदेश में बहला-फूसलाकर मतांतरण करवाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायपुर के रामनगर इलाके में दिशा कालेज रोड पर शनि मंदिर के पास भी मतांतरण कराए जाने का एक मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मतांतरण रुकवाया। साथ ही सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और 150 से अधिक लोगों को अनेक वाहनों से थाने ले गईं। पुलिस ने मौके से मतांतरण कराने का प्रयास कर रहे पास्टर अमित सिंह, केशव महानंद, दुर्गेश महानंद, महेंद्र महानंद को गिरफ्तार किया। जिन्हें सरस्वती नगर थाने ले जाया गया। इस दौरान बजरंगियों…