Author: News Desk

भोपाल। 27 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा का कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए हैं।

Read More

इंदौर: यूनियन कार्बाइड के 337 टन जहरीले कचरे को भोपाल से पीथमपुर लाकर निपटान की कवायद के बीच नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम इंदौर या पीथमपुर के स्वास्थ्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। जब तक जनप्रतिनिधि इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाते कि यह कचरा नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है, हम इसे पीथमपुर नहीं आने देंगे। वहीं गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री विजय शाह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जहरीले कचरे को दूसरे ट्रकों में…

Read More

बीजापुर नए साल के पहले दिन सुरक्षा बल के जवान माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में सफल रहे. सीआरपीएफ 168 बटालियन एवं थाना बासागुड़ा की टीम ने तिमापुर दुर्गा मंदिर गौठान के समीप पगडंडी मार्ग पर लगाए गए 08 नग IED को बरामद कर नष्ट किया. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 8 नग आईईडी लगाया था. इसमें 03-03 किग्रा के 2 प्रेशर IED था. सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक इरादों को विफल किया गया. कोबरा 205 की बीडी टीम ने IED को मौके पर सुरक्षित नष्ट किया.

Read More

रांची। दुलमी गांव और सोनाहातू प्रखंड की जामुदाग पंचायत के हेसाहातू और मगनडीह गांव में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों में खेत में लगी सब्जी और धान की फसल को रौंद डाला। हाथियों ने जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है उनमें फागूराम महतो, बोलाई अहीर, डोमिनी देवी, तिलक महतो, सैनाथ अहीर, देवेंद्रनाथ महतो, पूर्णिमा देवी, धनेश्वर कोइरी, बुद्धेश्वर मेहता, धनु कोइरी, गिरधर महतो आदि शामिल हैं। वहीं 40 हाथियों का झुंड क्षेत्र में प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों का झुंड सोमवार की रात उत्पात मचाने के बाद बांस…

Read More

गरियाबंद नए साल के अवसर पर आज प्रदेशभर के पर्यटक स्थलों में लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे. इसी बीच गरियाबंद जिले में स्थित जतमई में एक दंतैल हाथी पहुंच चुका है. हाथी जतमई-छुरा मुख्यमार्ग पर विचरण कर रहा है. वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने तत्काल पर्यटकों को अलर्ट किया और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. इसके अलावा पांडुका-जतमई-छुरा मार्ग को बंद करा दिया है. इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह से बंद करा दी गई है.

Read More

रायपुर नौकरी से हटाए जाने पर बीएड सहायक शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी भी दी. इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, सरकार ने इस विषय में विचार-विमर्श किया है. सरकार ने बहुत चीजें सोची है. वहीं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा है कि सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. उनके साथ अन्याय किया गया है. सरकार को इनकी बात सुननी चाहिए. पुलिस ने भीड़ को हटाया, बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी बता दें कि सहायक शिक्षक के पद से लगभग 2900…

Read More

रायपुर रायपुर से बाइक चोरी कर ओडिशा में खपाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह बेहद ही शातिर तरीके से काम करता था। पुलिस ने विक्की तांडेकर, जनक तांडी उर्फ जनी, लकेश तांडेकर उर्फ लक्की, रोशन नडार, नीरज नायक उर्फ नीरू, अभिषेक पटेल को गिरफ्तार कर 27 गाड़ियों को जब्त किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से डिमांड आने के बाद यहां से बाइक चोरी कर भेजी जाती थी। आरोपितों ने थाना आजाद चौक, डीडी नगर, कबीर नगर, सरस्वती नगर, उरला, मौदहापारा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से गाड़ी चोरी…

Read More

स्विट्जरलैंड: स्विट्जरलैंड में बुधवार यानी 1 जनवरी 2025 से बुर्का बैन लागू हो गया है। इस नए कानून के तहत सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकना प्रतिबंधित होगा, वहीं इस नियम का उल्लंघन करने पर एक हजार स्विस फ्रैंक (करीब 96 हजार रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है। स्विट्जरलैंड में 2021 में हुए जनमत संग्रह में पारित इस प्रतिबंध की मुस्लिम संगठनों ने आलोचना की थी। खास बात यह है कि बुर्का पर प्रतिबंध का प्रावधान उसी समूह ने पेश किया था जिसने 2009 में देश में नई मीनारों के निर्माण पर रोक लगाई थी। बुर्का बैन को लेकर हुआ…

Read More

रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का विलय होने की उम्मीद है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कांग्रेस में विलय के लिए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की स्थापना 23 जून 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने किया था। वर्ष-2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ मिलकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने चुनाव लड़ा था। गठनबंधन को 90 में से केवल सात सीटें ही मिलीं, जिसमें जोगी की पार्टी को पांच और बसपा की दो शामिल थीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में जोगी की पार्टी ने अकेले…

Read More

पानी बचाओ मुहिम से जुड़ी महिलाएं जागरूकता की जगा रही अलख जगदलपुर, जल जीवन मिशन से विश्वप्रसिद्ध पर्यटन ग्राम तीरथगढ़ के हर घर पहुंचा जलसरकार की एक महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है इस योजना ने न केवल स्वास्थ्य में सुधार किया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बड़ा परिवर्तन लाया है। इसी क्रम में जिले के विकासखण्ड दरभा अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम तीरथगढ़ में भी जल जीवन मिशन के द्वारा जलापूर्ति होने से लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। इसी गांव में विश्व प्रसिद्ध जलप्रपात…

Read More