एयर इंडिया: नए साल के मौके पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। एयर इंडिया की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और एयरबस ए321 नियो विमानों में सवार यात्री 10,000 फीट से ऊपर उड़ान भरते समय इंटरनेट का इस्तेमाल ब्राउज करने, सोशल मीडिया देखने, काम करने या अपने प्रियजनों को मैसेज भेजने के लिए कर सकेंगे। घरेलू उड़ानों में मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सुविधा एयर इंडिया के अंतरराष्ट्रीय रूट न्यूयॉर्क,…
Author: News Desk
दिसंबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री कैसी रहेगी। सर्वे के मुताबिक, ज़्यादा डिस्काउंट की वजह से 4-व्हीलर की बिक्री बढ़ सकती है। सर्वे के मुताबिक, 2-व्हीलर की मांग में गिरावट जारी रह सकती है। सरकारी खर्च बढ़ने की वजह से ट्रक की बिक्री में उछाल देखने को मिलेगा। अच्छे मॉनसून के बाद ट्रैक्टर की मांग में उछाल जारी रह सकता है। M&M UV के वॉल्यूम में 17% का उछाल देखने को मिल सकता है। मारुति के वॉल्यूम में उछाल देखने को मिलेगा, यह लो बेस का असर है। जनवरी 2025 में बढ़ने वाली हैं कीमतें मारुति – देश की सबसे…
नई दिल्ली। बीती रात नए साल के जश्न के साथ दूसरे दिन नए साल 2025 की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही नए साल पर नई सर्दी की भी शुरुआत हो गई है। कुल मिलाकर 2025 पर सर्दी और ज्यादा सताने वाली है। एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो वहीं मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी बर्फबारी देखी जा रही है तो वहीं, राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल सहमेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। तीन जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की…
मुंबई । हाल ही में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बच्चों अबराम और सुहाना के साथ मुंबई लौटे। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह रही कि शाहरुख खान अपने प्यारे पालतू कुत्ते को प्यार से अपनी बाहों में पकड़े हुए थे। उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित जेटटी पर पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराज़ो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख खान अपने कुत्ते के साथ कार की ओर जा रहे थे, और उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए काले रंग की हुडी पहनी थी। शाहरुख ने काले…
भोपाल: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपको बता दें कि एमपी पीएससी ने उच्च शिक्षा विभाग के जरिए सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि ठीक दो साल पहले 30 दिसंबर को देर रात असिस्टेंट प्रोफेसर के 1669 पदों पर वैकेंसी आई थी. 2024 में भी 30 दिसंबर को देर रात असिस्टेंट प्रोफेसर के 1928 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है. एमपी पीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन बता दें कि इसके लिए एमपी…
बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज के सनावल थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित बालिका के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद दो वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके चार बच्चों के साथ अपने घर लेकर आ गया…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष दोनों को पेश होना पड़ेगा। बीते 28 दिसंबर को सुकमा और रायपुर के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। लखमा के पुत्र और करीबियों के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थी। जिसमें रायपुर स्थित आवास से कई अहम सबूत मिले। साक्ष्य से इशारा मिल रहा कि लखमा ने कथित शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय का इस्तेमाल किया। ईडी ने आरोप लगाया है कि लखमा को शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय से…
मुंबई। काशीनाथ भोईर एक सप्ताह से वर्सोवा जेट्टी पर नहीं लौटे हैं। वह और कई अन्य मछुआरे अपनी पकड़ को सुरक्षित करने समुद्र में करीब 100 समुद्री मील की दूरी तय कर चुके हैं। उनके भाई ज्ञानेश ने बातया कि पिछले सप्ताह मुंबई के तट से दूर अरब सागर के विशाल विस्तार में कोहरा छाया है। इस कोहरे की वजह से मछलियां तट के पास 15-20 समुद्री मील के दायरे से बाहर निकालकर गर्म पानी की ओर जाने पर मजबूर हैं। ऑल महाराष्ट्र फिशरमैन एक्शन कमेटी के प्रमुख ने कहा कि पिछले सप्ताह कोल्ड स्टोरेज, राशनिंग और जहाज के रखरखाव…
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक में सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में महिला के सिर को ट्रेलर ने कुचला दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के सीतामणि की रहने वाली धनबाई प्रजापति (45) वर्ष अपने बेटे योगेश प्रजापति के साथ शक्ति जिले मलदा गांव में कुछ काम से आई हुई थी। योगेश प्रजापति ने बताया…
इंदौर। कॉमिक बुक अर्थात चित्रकथा पत्रिकाओं का दौर वर्तमान में भले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन बच्चों में जागरूकता लाने के लिये श्रीमती मनीषा पाठक (वर्तमान में ए.एस.पी. रेल) की संकल्पना के आधार पर द्वारा अटकन-चटकन, सुरक्षित बचपन नाम से सहज और सुदंर तरीके से कॉमिक बुक तैयार कर प्रकाशित की गई है। उक्त कॉमिक्स बुक का प्रकाशन झाबुआ पुलिस द्वारा किया गया है। इस बुक में दिल छू लेने वाले प्रेरणास्पद चित्रांकन है। यह कॉमिक बुक शिक्षा के महत्व, जागरूकता, साइबर अपराध और बालक-बालिकाओं के विरुद्ध घटित आपराधिक एवं मानसिकता को उजागर करती है। बच्चों को सजग और…