अक्टूबर 2023 से हमास-इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में गाजा की आबादी में छह फीसदी की गिरावट आई और लगभग 160,000 लोग कम हुए। हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध ने फिलिस्तीनी एन्क्लेव की जनसांख्यिकी पर भारी असर डाला है। गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 45,553 लोग मारे गए फलस्तीनी केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (पीसीबीएस) ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध की शुरुआत के बाद से लगभग 100,000 फिलिस्तीनियों ने गाजा छोड़ दिया, इसके अलावा गाजा पट्टी…
Author: News Desk
भोपाल । मप्र भाजपा में जिलाध्यक्षों के चुनाव की डेट लाइन बीत गई, लेकिन राजधानी भोपाल समेत बड़े जिलों के अध्यक्षों के नाम पर समन्वय नहीं बन पाया है। इस कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना जैसे बड़े शहरों में जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होल्ड कर दी गई है। भाजपा सूत्रों का कहना है संभवत: प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही अब बड़े जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी। जानकारों का कहना है कि पार्टी का फोकस है कि पांच से दस जनवरी के बीच 40 जिलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान…
दिल्ली: दिल्ली के सुरेंद्र कॉलोनी में एक दंपति के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए पाए गए हैं, जिससे आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान नितेश (32) और उनकी पत्नी (28) के रूप में की गई है. दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी और उनका एक 4 साल का बेटा भी है. पुलिस उपायुक्त के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के 3:45 बजे वजीराबाद थाने को सूचना मिलने के बाद सामने आई. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस…
मशहूर पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को नए साल के मौके पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने साधारण शुरुआत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए दोसांझ की खूब सराहना की। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत की एक छोटी क्लिप साझा करते हुए कहा- ''एक बहुत ही यादगार बातचीत।'' उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- ''दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। हमनें संगीत, संस्कृति और कई चीजों पर बात की।'' दोनों के बीच…
रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरूवार 02 जनवरी को अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर कुल 356 करोड़ 44 लाख रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात बस्तरवासियों को देंगे। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर-84 के अन्तर्गत 13 विकास कार्यों सहित विधानसभा क्षेत्र बस्तर-85 के 20, विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर-86 के 47 तथा विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट-87 के अन्तर्गत 19 कुल 188 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर-84 के अन्तर्गत 10 विकास कार्याे सहित विधानसभा क्षेत्र बस्तर-85 के 20, विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर-86 के 52 तथा…
जयपुर । राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार कर कहा कि गहलोत जी पर मैं बोलूं अच्छा नहीं लगता। राजस्थान की जनता उप्हें पहले ही बता चुकी है कि उन्होंने कितनी मेहनत, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पिछली सरकार चलाई थी। उन्होंने कहा कि गहलोत को विचार करना चाहिए कि उनकी सरकार जनता की निगाहों में असफल क्यों हुई। बीजेपी नेता अग्रवाल ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि तू इधर-उधर की ना बात कर, तू बता कि कारवां कहां लूटा। राजस्थान की बात करो और बताओ कि…
त्रिशूर। प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित केएस मणिलाल का बुधवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और यहां एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कट्टुंगल सुब्रह्मण्यन मणिलाल, केएस मणिलाल के नाम से जाने जाते थे। वह कालीकट विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख थे। उन्होंने प्राचीन लैटिन पुस्तक 'हार्टस मालाबारिकस' का अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद किया है। वनस्पति विज्ञान में उनके दशकों लंबे योगदान, विशेष रूप से मालाबार क्षेत्र (भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट)…
कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले के वलाक्काई में बुधवार को एक स्कूल बस पलटने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और 18 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस में सवार छात्रा खिड़की से बाहर गिर गई और बस के पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। यह बस जिले के कुरुमाथुर स्थित चिन्मय स्कूल की थी। मृतक छात्रा की पहचान नेद्या एस राजेश के रूप में हुई है और वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। घायल विद्यार्थियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के समय बस में 20 विद्यार्थी…
बिलासपुर । सिम्स अस्पताल में चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अस्पताल से मोबाइल फोन, नगदी और दस्तावेज चुराए थे घटना 16 अगस्त 2024 की है, जब प्रार्थी सुयश दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां राखी दुबे सिम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने अपना मोबाइल फोन, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज टेबल स्टैंड पर रखे थे। रात को सोने के बाद सुबह करीब 4 बजे जब उनकी नींद खुली, तो सारा सामान गायब था। मामले की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों के…
पीएम मोदी गुरुवार शाम छह बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को औपचारिक चादर सौंपेंगे। यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स 28 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ है। दरअसल, पीएम पद संभालने के बाद से नरेंद्र मोदी दस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ा चुके हैं। यह 11वीं बार होगा जब उन्होंने इस परंपरा में हिस्सा लिया है। पिछले साल, 812वें उर्स के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व…