जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 जैविक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, कांट्रेक्ट फार्मिंग व फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेगा स्वरोजगार पहली बार एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया जा रहा रायपुर “कृषि क्रांति” अभियान के तहत यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 जून को जिला पंचायत परिसर, जशपुर में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य जिले के किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार से जोड़ते हुए उनके उत्पादों को बेहतर दाम दिलाना है। जशपुर जिले में कृषि, उद्यानिकी और रेशम उत्पादन को प्रोत्साहन देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पहली बार एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 का आयोजन…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ के कम यात्री परिवहन सुविधा वाले दूरस्थ अंचल के लोगों को सस्ता और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना में शामिल बस ऑपरेटरों को सब्सिडी भी मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में ग्रामीण सड़कों पर 100 बस दौड़ेंगी। इस योजना को सफल बनाने और बस ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार प्रति किलोमीटर 26 रुपये की सब्सिडी देगी। पहले साल 26 रुपये, दूसरे साल 24 रुपये और तीसरे साल 22 रुपये प्रतिकिलोमीटर की मदद दी जाएगी। 18 से 42 सीटर हल्के और मध्यम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूटकेस में मिले किशोर पैकरा हत्याकांड का रहस्य पूरी तरह सुलझा भी नहीं था कि शहर में एक और सनसनीखेज वारदात ने हलचल मचा दी है। इस बार मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चलती कार से एक युवक की लाश फेंक दी गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी कलाई पर खुद का नाम “Mandeep.S” गुदा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक युवती समेत तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में…
महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी की है. जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद स्कूल से आने के बाद 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे, तभी ये हादसा हुआ. दुष्यंत और द्रोण को डूबता देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 वर्ष पूर्व 1975 में देश में आपातकाल लागू किए जाने का घटनाक्रम याद करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने इसे लगाया वे ही पूरी दुनिया में इस कलंक के लिए जिम्मेदार हैं। ये लोग कभी इससे बाहर नहीं आ सकते और इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जून को इंदौर और 26 जून को भोपाल में लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अपने…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने न केवल आंतरिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत की आवाज़ को निर्णायक और सम्मानजनक मान्यता मिली है। “ऑपरेशन सिंदूर” इस बात का प्रतीक है कि भारत अब अपने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह विश्वास दिलाया है कि हर भारतीय, चाहे वो कहीं भी हो, भारत सरकार उसकी ढाल बनकर खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को वाराणसी…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रानी दुर्गावती अपने नाम के अनुरूप मां दुर्गा के समान वीर और पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं। आज उनका बलिदान दिवस है। रानी दुर्गावती का जन्म लगभग 500 वर्ष पहले हुआ था। अमेरिका सहित पश्चिम के देशों को सामान्य तौर पर संस्कृति में अग्रणी माना जाता है, लेकिन भारत का गौरवशाली अतीत रहा है। आदिवासी अंचल की रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी उदाहरण हैं। रानी दुर्गावती के पिता ने 500 साल पूर्व उन्हें घुड़सवारी, तलवारबाजी और युद्ध कौशल में निपुण बनाया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को वाराणसी में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 25वीं बैठक में सहभागिता की। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही सरकार का मुख्य ध्येय है और हमारी सरकार इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि राज्यों के बीच…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर तथा काल भैरव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभागिता के लिए वाराणसी प्रवास पर हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी भाग ले रहे हैं।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।