बिलासपुर । मिशन अस्पताल की संपत्ति के अधिग्रहण की प्रक्रिया के बाद प्रशासन द्वारा यहां पर अविध रूप से चलाई जा रही फॉर्मेसी से दवाइयों की जब्ती की। इस दौरान नजूल तहसीलदार ने अवैधानिक गतिविधि में लिप्त एक ठेकेदार को फटकार भी लगाई। अस्पताल के मुख्य भवन, फार्मेसी सहित अन्य भवनों को भी सील कर प्रशासन ने अपने अधिपत्य की जानकारी देते हुए नोटिस चस्पा किया है। नजूल और नगर निगम द्वारा मिशन अस्पताल परिसर सहित भवनों के चरणबद्ध अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले 4 नवम्बर को भी परिसर में कमिश्नर द्वारा मिशन अस्पताल प्रबंधन की अपील…
Author: News Desk
बीजापुर। सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई। चंद्राकर एक जनवरी की शाम सात बजे से लापता थे। उनकी लाश आरोपी ठेकेदार और उसके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी। इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी सामने आए के बाद पूरे प्रदेश की पत्रकार जमात इस मामले से जुड़े आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से पूरा इलाका सदमे में है।…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम खुलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं आउटर इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे छाए रहे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी है। जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मौसम में राहत के संकेत दिए हैं। सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में नीचे जाने की वजह से संभाग में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर और मैनपाठ इलाके में ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही अन्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रहे रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है. उनके इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल मच गई है. बता दें कि रुचिर गर्ग ने 2018 में पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में कदम रखा था. राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. बताया जा रहा है कि रुचिर गर्ग ने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेज दिया है. हालांकि उनके इस्तीफे की असली वजह अभी साफ…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पांच जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हुए हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं। एक…
नई दिल्ली । दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल ब्लॉक सुषमा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आए। मैंने उनसे पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया है? उनमें से एक बच्चे ने बताया कि उन्होंने अपने लिए एक बहुत बड़ा शीश महल बनवाया है। जब वे (अरविंद केजरीवाल) राजनीति में आए थे, तो कहते थे कि वे सरकारी गाड़ी या सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन आज उन्होंने दिल्ली वालों…
पटना। बांका में एक किशोरी के साथ हथियार के बल पर बलात्कार करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत करने पर किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई और उसके बार आरोपी फरार हो गया। जानकारी अनुसार टाउन थाना क्षेत्र में शराब के नशे में युवक ने हथियार दिखाते हुए किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया। उक्त किशोरी शौच करने बहियार की ओर गई थी। इसी बीच नशे की हालत में वहां मौजूद आरोपी मंगनी लाल ने हथियार के बल पर किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने किसी तरह…
बिलासपुर । फायनेंस कंपनी के कर्मचारी किश्त जमा नहीं होने पर ट्रेलर के मालिक को धमकियां दे रहे थे। तत्कालिक कारणों से लोन की किश्त जमा नहीं होने पर कंपनी के कर्मचारी ट्रेलर को रास्ते से लूटकर ले गए। मालिक ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 309 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। रायगढ़ जिले के बोइरदादर निवासी ट्रांसपोर्टर देवेंद्र साहू(35) ने फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि वह अपनी मामी के ट्रेलर को पावर आफ अर्टानी लेकर चला…
भागलपुर | जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आज शनिवार को रेल ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से चंदा देवी, उम्र 35 साल कट गई ! जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनक मौत हो गई ! मृतका कटिहार जिला के बरारी थाना के ढकना टोला की थी। मृतका के साथ मृतका की मां राधा देवी थी। ये दोनो मां- बेटी मिर्जाचौकी से पीरपैंती आ रही थी। यह लोग रेल ट्रैक पार कर रही थी, हांलाकि मालगाड़ी को देख मां राधा देवी रूक गई, जबकी बेटी चंदा देवी आगे बढ़ गई ,जिससे कि यह…