रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धनेली में बीते दो दिनों में मां और बेटी की लाशें मिली हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी का शव मिला था, जबकि आज उसकी मां का शव घर में पाया गया। मां-बेटी की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या एक ही स्थान पर की गई और फिर शवों को अलग-अलग जगह फेंका गया। खमतराई थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम…
Author: News Desk
पटना। बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान देशभर में चर्चा बना हुआ है। बता दें नए साल पर लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा था कि अगर वह आना चाहें तो उन्हें साथ ले लेंगे। लालू के इस ऑफर पर अब जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें। ललन सिंह ने लालू यादव के नीतीश को दिए गए ऑफर पर कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं, नहीं बोलते…
दुनिया में साइबर हमलों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा निशाना भारत है। बीते वर्ष यानी 2024 में भारत की 95 इकाइयों को डाटा चोरी का सामना करना पड़ा। यह हैरान कर देने वाली जानकारी साइबर इंटेलिजेंस कंपनी क्लाउडएसइके की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है। अमेरिका साइबर हमलों का पहला निशाना बना डार्क वेब की निगरानी के आंकड़ों पर आधारित कंपनी की थ्रेटलैंडस्केप रिपोर्ट 2024 में बताया गया है कि आर्थिक और डिजिटल ढांचे की मजबूती के कारण बीते वर्ष अमेरिका साइबर हमलों का पहला निशाना बना। इस दौरान इस पर 140 हमले किए गए। 95…
सेना को तकनीकी रूप से उन्नत बल में बदलने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 2025 को रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित करने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि डीआरडीओ निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल बढ़ाने को लेकर कही ये बात राजनाथ ने डीआरडीओ मुख्यालय का दौरा किया और इसके 67वें स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ विज्ञानियों और विभिन्न अधिकारियों के साथ बातचीत की। सरकार ने बुधवार को 2025 को रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित किया था और कहा था कि इसका…
भोपाल। पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद जल संसाधन विभाग ने पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 4 लाख हेक्टेयर की सिंचाई के लिए 28 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट को विभाग से हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टेंडर भी जारी होंगे। इसके अलावा एमपीकेसी परियोजना से शिवपुरी में पावा एवं सोनपुर वाले टेंडर को भी निरस्त किया गया है। मेजर माइनर बजट से भी योजना को फंड के लिए मर्ज किया गया है।…
अहमदाबाद । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि हमारी असली चुनौती अपनी पूंजी को प्रभावी ढंग से तैनात करने की है और हमें उन दो टी को प्राथमिकता देनी चाहिए जो आज की दुनिया में सबसे बड़े डिफ्रेंशिएटर को तौर पर काम रहे हैं, वे हैं टेक्नोलॉजी और टैलेंट। अपने नववर्ष संदेश में अदाणी ने कहा कि हमारा ध्यान अपने लोगों की असीम क्षमता को अनलॉक करने पर है। अदाणी ने कहा, सबसे पहले मैं टेक्नोलॉजी के बारे में बात करूंगा। आज के तेजी से विकसित हो रहे परिदृश्य में हर कंपनी को एक तकनीकी कंपनी के…
रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक फिल्मी कहानी जैसी घटना को सच्चाई में बदलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहे थे। यह घटना आरंग थाना क्षेत्र में घटी, जहां आरोपियों ने रेत से लदी हाईवा को रोककर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वाहन के कागजात की मांग की। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी रमेश साहू और उनका साथी रविशंकर रजक 29 दिसंबर को मोहकम रेत घाट से रेत लेकर लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे, चरण ढाबा समोदा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सायरन और बत्ती लगी थी, जिसमें तीन…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर आज फिर से भारत का अभिन्न अंग बनकर विकास की राह में अग्रसर है। उन्होंने कहा, कि वहां लोकतंत्र पुनः स्थापित हुआ है, और हमें विश्वास है कि जो कुछ हमने गंवाया था, वह जल्द ही वापस प्राप्त कर लेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम पर हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कश्मीरी, डोगरी, बालटी और झंस्कारी जैसी भाषाओं को शासन की स्वीकृति दी गई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
भोपाल। मप्र में आगामी बजट की तैयारी शुरू हो गई है। नए साल में बजट की तैयारी का शेड्यूल फिक्स हुआ है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग जैन चार दिनों तक सभी विभागों के प्रमुख सचिव के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के अनुसार 4 दिनों तक 54 विभागों की बजट को लेकर बैठक चलेगी। आने वाले बजट 2025-26 की तैयारी में विभागों के अधिकारी जुटे हैं। 15 जनवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के सामने नए बजट का प्रेजेंटेशन पेश करेंगे। सभी विभागों के बजट और महा अभिलेखाकर को पेश किए जाने वाली रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। बजट…
मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित 5,286 एकड़ भूमि के एक बड़े औद्योगिक पैमाने को 2,200 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह जमीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) जैसी प्रमुख परियोजनाओं के पास मौजूद है। इस भूमि की बिक्री जय कॉर्प लिमिटेड द्वारा की गई, इसमें अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी द्रोणागिरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने नवी मुंबई आईआईए प्राइवेट लिमिटेड (पहले नवी मुंबई एसईजेड) में अपनी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेची है। रिलायंस ने 13 दिसंबर…