रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री राजवाड़े ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर स्व-सहायता समूह को स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है। समीक्षा बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश…
Author: News Desk
रायपुर : देश में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से बुजुर्गाे को यह स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। बुजुर्गाे ने इस योजना को वरदान बताया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बुजुर्ग झाडूराम कश्यप ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष हो गई है और यह योजना हम जैसे बुजुर्गाे के लिए वरदान है। उम्र के इस…
रायपुर: राज्य सरकार नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित कर रही है। आने वाले दिनों में यहां आईटी सेक्टर में 10 हजार नई नौकरियां मिलने की उम्मीद है। फिलहाल स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉरमेंस जैसी बड़ी आईटी कंपनियों ने सेवाएं शुरू की हैं, जिससे अब तक 260 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज ने 180 और टेली परफॉरमेंस ने 80 पदों पर भर्ती की है। टेली परफॉरमेंस ने 100 और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने 200 प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकार…
मोहला छ.ग. शासन के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के द्वारा राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। सामान्य श्रेणी एपीएल, प्राथमिकता, और अन्त्योदय अन्न योजना के परिवार के राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए समय सीमा 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाई गई है। वर्तमान में प्रचलित प्रत्येक राशन कार्डधारक को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। जन सुविधा को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा खाद्य विभाग के मोबाइल एप्प द्वारा घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है एवं एप चलाने में असमर्थ हितग्राही अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण के लिये आवेदन…
एमसीबी छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में बदलाव लाने की दिशा में बिहान योजना ने अहम भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से लाखों महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है मनेंद्रगढ़ विकासखंड के चनवारीडांड की रहने वाली सुश्री अंजू सिंह की है जिन्होंने संघर्ष और मेहनत से खुद को 'लखपति दीदी' के रूप में स्थापित किया। आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से परेशान थी अंजू अंजू सिंह का जीवन आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ के साथ शुरू हुआ। उनके परिवार के पास आय का कोई स्थायी स्रोत…
पटना । बिहार की राजनीति में हाल ही में नए मोड़ दिखाई दिए हैं। बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अनशन शुरू किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला कर कहा कि सत्ता के अहंकार में उनकी बुद्धि काम नहीं कर रही है। पीके ने आरोप लगाया कि नीतीश बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए लालू यादव के ऑफर पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, लालू का प्रस्ताव स्वीकार या अस्वीकार करने की बजाय नीतीश ने विधानसभा चुनाव को देखकर प्रस्ताव को लटका दिया। उनका मकसद बीजेपी से विधानसभा चुनाव…
जिले में अब तक 2000 से अधिक वय वंदन कार्ड बनाए गए रायपुर, देश में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से बुजुर्गाे को यह स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है जिसके तहत उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। बुजुर्गाे ने इस योजना को वरदान बताया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बुजुर्ग श्री झाडूराम कश्यप ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष हो गई है और…
विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीणों को मिला स्वच्छ जल का उपहार एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल के हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत नल से जल को पहुंचाने का सपना साकार हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत इस बस्ती के लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल से ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है, और इसकी एक मिसाल ग्राम पंचायत पाराडोल की निवासी श्रीमती सरस्वती बाई की प्रेरणादायक कहानी है। सरस्वती बाई एक सामान्य ग्रामीण महिला हैं, जिनका जीवन कभी पानी…
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी…
देवास: देवास शहर के बाहरी इलाके न्यू देवास में रहने वाली तलाकशुदा हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर मुस्लिम ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में मुकर गया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ बैंक नोट प्रेस थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बैंक नोट प्रेस थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमजद उर्फ छोटू जागीरदार निवासी खारी बावड़ी क्षेत्र देवास की मुलाकात न्यू देवास क्षेत्र में रहने वाली महिला से सब्जी मंडी में…