Author: News Desk

लंदन। ब्रिटेन ने एक खुफिया लैब में क्वांटम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ऐसी परमाणु घड़ी बनाई है जिससे ब्रिटेन की सैन्य और निगरानी क्षमता और मजबूत होगी। बिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यह ''अभूतपूर्व'' परमाणु घड़ी सैन्य अभियानों को और अधिक सुरक्षित बनाएगी। रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (डीएसटीएल) में विकसित यह घड़ी जीपीएस तकनीक पर ब्रिटेन की निर्भरता को कम करेगी। जीपीएस का बनेगी विकल्प संघर्ष के दौरान जीपीएस के बाधित होने की आशंका रहती है। इस घड़ी से ब्रिटेन की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमता बेहद मजबूत हो जाएगी। परमाणु घड़ी समय मापने के लिए…

Read More

रायपुर, माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी श्री सप्रे ने बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हाकन के पश्चात् यथा शीघ्र सुधारात्मक…

Read More

Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में खटास आ गई है। तलाक की अफवाहों के बीच, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने धनश्री के साथ वाली सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। धनश्री ने युजवेंद्र को अनफॉलो तो किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें नहीं हटाई हैं। सूत्रों ने बताया है कि तलाक की अफवाहें सच हैं। सूत्रों ने कहा, 'तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।' 2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम तलाक की असली वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन दोनों…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के छोटे से कस्बा गीदम की रहने वाली साक्षी सुराना ने ऊंची उड़ान भरी है। उन्होंने अपने पिता के सपने को साकार किया है। अब वह पायलट बन चुकी है। अब फ्लाइट उड़ाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। इसके लिये उन्हें डीजीसीए से भी लाइसेंस मिल चुका है। साक्षी हैदराबाद से ट्रेनिंग लेने के बाद पायलट बनकर अपने घर पहुंची। इसके बाद पूरे घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बन गईं। उन्होंने बताया कि वो अपने पिता के सपने को साकार किया है। जब वो पहली…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी निलंबन आदेश…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का आयोजन किया जायेगा। 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर…

Read More

सूरजपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर अंग्रेजी शराब दुकान में चार कर्मचारियों को ब्रांडेड शराब में मिलावट करते हुए पकड़ा है। शराब दुकान के कर्मचारी नामी शराब कंपनियों की बोतलों से शराब निकालकर उसमें पानी मिलाते थे। संभागीय उड़नदस्ता दल ने चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल को प्रतापपुर में मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़न दस्ता टीम ने सूरजपुर…

Read More

जगदलपुर। जगदलपुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले का आज पुलिस खुलासा कर सकती है। वहीं, पत्रकार मुकेश की मौत के बाद बीजापुर में पत्रकारों में रोष देखने को मिला। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसका भाई रितेश समेत तीन लोग हिरासत में हैं। कुछ और लोगों को भी…

Read More

गुवा। विवाहित महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गुवा थाने में पदस्थापित ASI अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ASI पर आरोप है कि उसने एक विवाहित महिला को घर से जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म के असफल प्रयास किया है। पीड़ित महिला सेल की गुवा खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक की पत्नी है। देर रात पीड़िता के घर पहुंचे ASI थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि घटना बीते 30 दिसंबर की रात लगभग 10.30 बजे के बीच…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकाश झा उन दिग्गज फिल्मकारों में से…

Read More