दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के टेल्को टी-पॉइट फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां हुए सड़क हादसे में यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की मौत हो गई है। हादसा बीती रात 10.35 बजे हुआ। बता दें कि 47 वर्षीय प्रदीप कुमार गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप कुमार स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आनंद विहार ISBT से NH 24 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टेल्को टी-प्वाइंट फ्वाईओवर पर उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर…
Author: News Desk
दिल्ली और यूपी में शुक्रवार शाम से ही घना कोहरा पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी थमने से राहत मिली है और दोपहर के बाद धूप खिल रही है। वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे के असर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसका हवाई, रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही शुक्रवार को सुबह दो घंटे दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। इस कारण आइजीआइ एयरपोर्ट पर…
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीते 2 दिनों से लापता स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुकेश की हत्या कर दी गई और उसकी लाश स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यार्ड में मौजूद सैप्टिक टैंक से बरामद की गई है. मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में 3 और गिरफ्तार, कुल 6 आरोपी हुए हैं अरेस्ट . आरोप है कि ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर नए साल के पहले दिन सुनियोजित तरीके से मुकेश चंद्राकर को अपने साथ यार्ड ले गया. इसके बाद अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पत्रकार मुकेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार…
इंदौर। मोदी कैबिनेट के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश आए। इंदौर विमानतल पर प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ उनका वेलकम किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी इंदौर से विश्व के पहले ओंकारेश्वर में स्थित फ्लोटिंग सौर परियोजना से हो रहे ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का अवलोकन करेंगे। अवलोकन करने के बाद जोशी नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के एक गांव में शादी की अनोखी परंपरा है। यहां 12 साल के बच्चे की घोड़ी की जगह बकरे पर बैठाकर बारात निकाली जाती है। शादी से पहले पूरे गांव में बारात घूमती है। खास बात ये है कि बच्चे की शादी उसी की भाभी से होती है। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा दरअसल, ये शादी असल नहीं बस एक परंपरा है। ये परंपरा लोहिया समाज की है जो 400 साल से चल रही है। यहां बड़े बेटे का कर्णछेदन शादी समारोह की तरह बड़ी धूमधाम से होता है। कर्णछेदन के दौरान बड़े बेटे को दूल्हा बनाया जाता…
अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को रखें क्रियाशील-मुख्यमंत्री आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए:मुख्यमंत्री महुआ संग्राहकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से अन्य राज्यों की महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी…
मुरैना। मुरैना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। अंबाह थाना क्षेत्र के खरेंटा गांव में कुत्ते पर गोबर फेंकने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। पहले सड़क पर महिला को घसीट-घसीट कर पीटा, फिर लाठी-फरसे से हमला किया। बीच बचाव करने आए महिला के बच्चों को भी बख्शा नहीं गया और उन्हें भी बुरी तरह पीटा। दरअसल, रामवरण माहौर का 12 वर्षीय बेटा घूरे पर गोबर फेंकने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी का कुत्ता उस पर भौंकने लगा। डरकर बच्चे ने तसले में भरा गोबर कुत्ते पर ही फेंक…
जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक चिकित्सक की कार ने एसबीआइ चौक पर कोहराम मचा दिया। तेज गति से आयी कार ने सामने चल रही एक कार को तेज टक्कर मारा। उसके बाद लहराते हुए सड़क पर कई मीटर दूर तक गई। कार ने छह राहगीरों को टक्कर मारा। इस घटनाक्रम से सड़क पर भगदड़ मच गई। दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माढ़ोताल बर्फानी नगर निवासी मुन्नी बाई और रवि शंकर शामिल हैं। पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। आरोपित कार चालक को गिरफ्तार किया है। कार गति अधिक…
दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम AQI आनंद विहार का 480 दर्ज किया गया है. वहीं, सबसे कम AQI डीटीयू का 239 दर्ज किया है. बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एक बार फिर से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 3 (GRAP-3) के नियमों को लागू कर दिया है. मौसम विभाग ने दिल्ली के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया है. कोहरे और धुंध के बीच प्रदूषण का खतरनाक दिल्ली में भीषण ठंड…
दिल्ली: देश में ठंड का दौर जारी है. कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं. दिल्ली-NCR कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है. शुक्रवार को कोहरे के कारण दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई. सबसे ज्यादा हालात IGI अड्डे पर खराब रहे. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुताबिक, कोहरे की वजह से 507 उड़ानें प्रभावित हुईं. इसके अलावा खराब मौसम की वजह से 15 उड़ानों को रद्द तक करना पड़ा है.…