नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली वासियों के साथ एक और वादा किया है। यह वादा उन्होंने राजधनी में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर किया है। दिल्ली की कॉलोनियों में आप पार्टी ने सभी आरडब्लूए को सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर पैसे दिए जाने का वादा किया है। उनका कहना है कि अगर राजधनी में उनकी सरकार बनती है तो आरडब्ल्यूए को अपने-अपने इलाकों में स्कियोरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए सरकार पैसा देगी। हालांकि इसके लिए कुछ मापदंड रखे जाएंगे। नए…
Author: News Desk
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 10 दिन बाद पति का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पत्नी और उसकी सास का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया. युवक शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. वह नाश्ते की दुकान चलाता था, जिसमें उसकी पत्नी भी सहयोग करती थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नाश्ते की दुकान करता था युवक पुलिस के मुताबिक, शाहिद ने…
एमसीबी। केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के जानकारी अनुसार विगत दिवस छेरता धार पसौरी बेरियर में सायं 8ः45 बजे निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह के द्वारा मध्य प्रदेश से सीमा अनिल चक्रधारी पिता भण्डारी लाल चक्रधारी निवासी बंधवा टोला तहसील कोतमा जिला अनूपपुर के द्वारा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 ए ए 1683 में 108 बोरी बिना अनुमति के अवैध धान परिवहन करने पर जब्ती की कार्यवाही की गयी। जिसका पंचनामा तैयार कर जब्त की गयी धान को धान खरीदी केन्द्र डोडकी प्रभारी के सुपुर्द किया गया। इस जब्ती की कार्यवाही में राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा…
भागलपुर: भागलपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हंगामा हो गया. जब अंगुली में चोट का इलाज करने पहुंचे युवकों ने अस्पताल के अंदर हथियार लहराना शुरू कर दिया. उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों को धमकाया और फिर गार्ड से भिड़ गए. उपद्रव की इस घटना से CHC में अफरा तफरी का माहौल हो गया. उपद्रवियों ने अस्पताल के गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी, दहशत के माहौल के बीच उन लोगों ने विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी भी दी. CCTV फुटेज से सामने आया सच अस्पताल में हुई इस उपद्रव की वारदात वहां…
बेगूसराय । दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिस पर वे खुद ही घिर गए हैं। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी और बिहार के लोगों को लाकर फर्जी वोट तैयार किए जा रहे हैं। इस पर भाजपा ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है और केजरीवाल पर यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों के अपमान का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी केजरीवाल पर तीखा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल नमक हराम हैं। केंद्रीय…
रांची: झारखंड पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में रांची के सीटी एसपी को कोई गुप्त सूचना मिली. पुलिस को सूचना मिली कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर की तस्करी की जानी है. वहीं ये भी जानकारी मिली कि तस्करी करने वाला मुख्य सरगना कन्हैया कुमार अपने अन्य साथियों के साथ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने पहुंचा है. ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री में शामिल मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली DSP के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने सुखदेव नगर थाना…
भोपाल। मप्र भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। भाजपा की पहली सूची में 50 प्रतिशत से ज्यादा जिलों के अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। इसके फौरन बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में पार्टी सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस करेगी। यानी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, सिंधी, आदिवासी वर्ग के कई दिग्गज शामिल हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को करीब 4 साल…
नोएडा: नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस (NDPS) के मुकदमे में चार्ज शीट दाखिल होने के बाद आरोपी एल्विश यादव शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुआ। अदालत ने सुनवाई के लिए 6 फरवरी की अगली तारीख दी है। इससे पहले 23 दिसंबर 2024 को मामले की सुनवाई थी। लेकिन एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर न्यायालय नहीं पहुंचा थे। तब एल्विश के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी लगाकर आगे की तारीख मांगी थी। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 कोतवाली में केस…
दिल्ली: दिल्ली के 10 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से लेटर भेजकर रंगदारी मांगी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जिलों में केस दर्ज किए थे। पुलिस ने जांच के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी और यूपी के मैनपुरी के एक आरोपी की पहचान कर ली। गोकुलपुरी के आरोपी ऋषि को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसके जरिए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डॉक्टरों को आ रहे थे धमकी वाले लेटर पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ समय से दिल्ली के सरकारी और…
दुर्ग । संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुश्री दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी। संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना…