Author: News Desk

दिल्ली। जनकपुरी पश्चिमी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन होने के बाद रविवार दोपहर 3 बजे से प्लेटफार्म नंबर 1 पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया। लोगों में मेट्रो को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। लोगों का बचेगा समय आसपास के लोग मेट्रो को देखने के लिए पहुंचे। कोई फोटो खींचता हुआ नजर आया तो किसी ने वीडियो बनाया। कई लोग मेट्रो के अंदर तो कई बाहर से सेल्फी लेते हुए दिखे। इस मेट्रो के शुरू होने से बाद आसपास के 12 अलग-अलग कालोनियों और मोहल्लों के 2 लाख से अधिक लोगों के समय की बचत होगी।…

Read More

नई दिल्ली । एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना हासिल कर ली है। एनटीपीसी आरईएल ने 2.56 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की दर पर 1,000 मेगावाट क्षमता की परियोजना प्राप्त की है। अभी कंपनी को यूपीपीसीएल से इस परियोजना के आवंटन पत्र का इंतजार है। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल), एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। यह यूपीपीसीएल द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है। इस नीलामी का उद्देश्य शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये भारत में…

Read More

लोकप्रिय यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अंकुश बहगुणा साइबर फ्रॉड के शिकार बन गए। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुआ है। उन्हें 40 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया। अंकुश ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस घटना के बारे में बात की और अपने फॉलोअर्स को इस तरह के घोटालों के बढ़ते खतरे के बारे में इंफॉर्मेशन दी। उन्होंने बताया," इसकी शुरुआत +1 से शुरू होने वाले एक इंटरनेशनल नंबर से एक ऑटोमेटेड कॉल से हुई, जिसमें दावा किया गया कि मेरी कूरियर डिलीवरी कैंसिल कर दी गई है। मैंने जीरो दबा दिया, जो मेरी…

Read More

दिल्ली। सोशल मीडिया में चीन में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के संक्रमण की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) भी सतर्क हो गया है। रविवार को DGHS के महानिदेशक डा. वंदना बग्गा ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों (SDMO) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के राज्य प्रभारी के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश उन्होंने अस्पतालों को अलर्ट रहने, इन्फ्लुएंजा व सांस के गंभीर संक्रमण की बीमारी सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (SARI) के मामलों को…

Read More

रायपुर। जिले के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत, 31 अक्टूबर 2024 को हुई पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रामेश्वर दीवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रामेश्वर दीवान ने अपनी पत्नी सुनीता ध्रुव के साथ पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद सिर पर हथौड़ा मारा और हत्या कर शव को मलबे में दबा दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की आप सरकार को एक बार फिर आपदा सरकार बताया। मोदी ने केजरीवाल को शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा। पीएम ने कहा कि दिल्ली की आपदा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम का आपादकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भडक़ने लगे।प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ…

Read More

भोपाल । हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं के लिए अब 2 महीने का समय भी नहीं बचा है, इससे पहले 10 दिन बाद प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी, भोपाल से निर्देश जारी हुआ है कि बोर्ड कक्षाओं विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए परीक्षा परिणाम बिगडऩे की स्थिति में प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद शीतकालीन अवकाश रविवार खत्म हो रहा है और सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षकों और प्राचार्य के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि स्कूल खुलने के 10 दिन में ही प्री बोर्ड…

Read More

कोलकाता । इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी निफा ग्रुप ने अपनी 65वीं वर्षगांठ पर एक निवेश रणनीति पेश की। इसमें अगले दो वर्षों में भारत में परिचालन के लिए 180 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विस्तार योजनाओं के तहत कंपनी ने एक अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण करने की अपनी योजना की घोषणा की, जिससे उसके सबसे बड़े बाजार में निकटवर्ती उपस्थिति मजबूत होगी तथा ‘चीन प्लस वन’ रणनीति का लाभ उठाया जा सकेगा। निफा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‎कि हम इस क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल में दानकुनी और चंदननगर में दो नई परियोजनाएं तथा फाल्टा में…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया…

Read More

रायपुर नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने तीन माह में चालीस हजार से अधिक आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें अधूरे कार्यों को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। रैपिड असेसमेंट सर्वे दरअसल, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के अंतर्गत 192 नगरीय निकायों के हितग्राहियों को पक्के मकान से लाभान्वित करने के लिए…

Read More