Author: News Desk

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में हुए महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान दतिया विमानतल का वर्चुअली उद्घाटन किया। दतिया में स्थानीय स्तर पर हुए कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने दतियावासियों को एयरपोर्ट के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि यह दतियावासियों के लिए उमंग और उत्साह का दिन है। मैं धार्मिक नगरी की पावन धरा पर पहुँचकर शांति एवं सकरात्मकता का अनुभव कर रहा हॅू। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जयंती का यह दिन महिला शक्ति को समर्पित है। मातृशक्ति को सम्मान देने…

Read More

बिलासपुर बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बंटी कश्यप के फार्म हाउस में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि वहां कई लोग पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ भाग निकले। जुआरियों में मिश्रीलाल कश्यप (68 वर्ष), हरिओम साहू (44 वर्ष), दीपक सोनी (28 वर्ष), ज्वाला सूर्यवंशी (55 वर्ष), प्रदीप पाण्डेय (42 वर्ष), राकेश कहार (48 वर्ष), शांतनु बघेल (40 वर्ष), राजेन्द्र कुम्हारे (61 वर्ष), मनोज कश्यप (43 वर्ष), यशोधर कश्यप (24 वर्ष), सगर कश्यप (32 वर्ष), महेन्द्र वर्मा (33 वर्ष), सिरीश…

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी स्वर्गीय दिनेश अग्रवाल के परिजनों को आज यहां राजभवन में 2 लाख रूपए की सहायता राशि संबंधी चेक प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने सौजन्य भेंट की।

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत 864 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा 779 करोड़ रुपए की लागत से शिप्रा नदी पर निर्मित होने वाले 29 किमी के नवीन घाट और शिप्रा नदी पर लगभग 85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 21 बैराजों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम सच्चे अर्थों में एक धर्म सभा है। सभी संतों की गरिमामय उपस्थिति में यह आयोजन…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-उद्घाटित इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के गांधीनगर स्थित देवी अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन से झलकारी बाई मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। वह अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से वापस भी आये। उन्होंने यात्रा के दौरान मेट्रो रेल संचालन कक्ष का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों से तकनीकी और प्रबंधकीय पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। यात्रा के दौरान उन्होंने महिला…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात दिए। इसमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य और 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58…

Read More

रायपुर : हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध कोण्डागांव जिले में 94 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास भोंगापाल में बुद्ध महोत्सव के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा भोंगापाल का सांस्कृतिक व पर्यटन क्षेत्र में उन्नयन के लिए मिलेगी एक करोड़ की राशि रायपुर छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियाँ हुईं, जिन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज न केवल परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीक है, बल्कि यह समाज छत्तीसगढ़ के विकास का आधार स्तंभ भी है। छत्तीसगढ़ को नई दिशा और विकसित राज्य बनाने में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश और खुशहाल समाज है। समाज के लोग उन्नत खेती और व्यवसायी के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, कृषि, व्यापार सभी क्षेत्रों में समाज के लोगो ने अपना वर्चस्व दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे…

Read More